छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

 शालेय खेल गतिविधियों के आयोजन की रूपरेखा हेतु संभागीय बैठक  

Chhindwara 22 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में जबलपुर व शहडोल संभाग के क्रीडा अधिकारियों की बैठक का आयोजन खेल युवक कल्याण विभाग के हाँल में किया गया बैठक की अध्यक्षता संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल आलोक खरे ने की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल ,सहायक संचालक खेल जबलपुर संभाग आशा सिसोदिया, सहायक संचालक खेल शहडोल संभाग रईस अहमद सहित संभागों के जिला क्रीड़ा अधिकारी व खेल विशेषज्ञ विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सत्र 2025 -26 में होने वाली जिला ,राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं को व्यवस्थित संचालित किए जाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। 
बैठक के आरंभ में डीईओ जी एस बघेल ने स्वागत भाषण व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संयुक्त संचालक डीपीआई भोपाल आलोक खरे ने निर्देश दिए की खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा, इसके अभाव  में  वे प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेंगे । जिला व विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताओं को आयोजित करने के पूर्व संकुल प्राचार्य व विकासखंड शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक कर आगामी रूपरेखा तय करने की निर्देश दिए । आगामी सत्र में 15 जुलाई से 30अगस्त तक जिला स्तर 15 अगस्त से 30सितंबर तक राज्य तथा  नवंबर माह के अंत तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। बैठक में प्रभारी जिला क्रीड़ा  प्रताप सिंह इवनाती,आशा लता माहुले, राकेश चौरसिया, संजीव आनदेव ,आनंद गिरिपूंजे, उर्मिला उपाध्याय, फिरोज खान सहित विभिन्न विकास खंड के खेल प्रभारी व खेल शिक्षक उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!