WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कचहरी चौक अंग्रेजी शराब दुकान को उसी स्थान पर  स्थापित करने आबकारी विभाग लगा रहा पूरी ताकत — नरेंद्र

कचहरी चौक अंग्रेजी शराब दुकान को उसी स्थान पर  स्थापित करने आबकारी विभाग लगा रहा पूरी ताकत — नरेंद्र
23 मार्च 23
 सिवनी यशोः-हमारे द्वारा शहर की छवि सुधारने को लेकर पिछले एक माह से पूर्व से विवादित कचहरी चौक चर्च के सामने स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने की मुहिम चलाई जा रही है । प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा नई आबकारी नीति के तहत किसी भी स्कूल , देवालय या धार्मिक स्थलों से शराब दुकान की दूरी 100 मीटर से अधिक होगी । उसी नियम के दायरे में चर्चगेट की शराब दुकान भी अपने आप अवैध हो चुकी है, जिसे जिला कलेक्टर ने भी वर्ष 2023-24 के लिये जारी किये गये बिक्रीपत्र में भी उक्त स्थान से अन्य हटाने का उल्लेख करते हुए पूर्व में जारी भी किया है ।
 उक्ताशय कि बात अधिवक्ता नरेन्द्र ठाकुर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कही तथा आगे कहा कि हमारे द्वारा म.प्र. सरकार के द्वारा जारी किये गये नये नियम के तहत जिला प्रशासन से उपरोक्त शराब दुकान को हटाने हेतु शिकायत भी की जा चुकी है । बाबजूद इसके जिला आबकारी अधिकारी सहित पूरे आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदारों से लम्बी रकम लेकर जिला प्रशासन एवं  शहरवासियों को गुमराह करने का काम शुरू कर दिया है । पूर्व में इस शराब दुकान को पुलिस विभाग , राजस्व विभाग एवं आबकारी विभाग के द्वारा धार्मिक स्थल से नापा गया था जो कुल दूरी 74 मीटर ही थी । उस दूरी को बढ़ाने के लिये आबकारी विभाग द्वारा उक्त दुकान की बार बार नपाई की जा रही है ।आबकारी विभाग किसी भी तरह से शराब दुकान की दूरी धार्मिक स्थल से 100 मीटर के बाहर दिखाना चाह रही है । शराब ठेकेदारों के द्वारा पिछले दो दिन से उक्त शराब दुकान के सामने आम रास्ते से लगकर नगरपालिका की जगह पर अतिक्रमण कर एक दीवारनुमा जिकजैक बना दिया गया है  और जिला कलेक्टर को पुनः दुकान की नपाई हेतु आवेदन किया गया है एवं आवेदन में यह लिखा गया है कि हम उक्त शराब दुकान को वर्तमान स्थान से बी ब्लॉक में  शिफ्ट कर रहे हैं पुनः नाप किया जावे । जबकि पूर्व स्थान पर ही घुमाकर दुकान को रखा जा रहा है जो नये स्थान के दस्तावेज एवं पुराने स्थान के दस्तावेज एक ही होंगे । हमारा जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग से आग्रह है कि शहरवासियों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त शराब दुकान को विवादित स्थल से हटाया जावे एवं नगरपालिका प्रशासन से आग्रह है कि उक्त स्थान का अतिक्रमण तत्काल हटाया जावे ,अन्यथा हमारे द्वारा उक्त दुकान को हटाने उग्र आंदोलन किया जावेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी आबकारी विभाग जिला प्रशासन की होगी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!