दर्जनों मकानों पर बुलडोजर चलाने पर अड़ी नगर पालिका परिषद
नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान अध्यक्ष बनने के पहले पिछली परिषद में भगगतसिंंह वार्ड से पार्षद भी रहे है अब अध्यक्ष बन गये है परंतु इस बार गांधी वार्ड से चुनाव जीते है और अध्यक्ष बनते ही भगतसिंह वार्ड के निवासियों पर कहर बरपा रहे है अतिक्रमण के नाम पर गरीबो के आशियाने तोडऩे के नोटिस दे रहे है वार्डवासियों का कहना है कि यही अध्यक्ष जी जब हमारे वार्ड से पार्षद थे तो हमारें हको की लड़ाई लड़ते थे अब अध्यक्ष बन गये तो हमारे आशियाने तोड़कर धन्नासेठों को लाभ पहुँचाने की योजना बना रहे है हम गरीबो के मकानों पर बुलडोजर चलवाने पर अड़े है इस प्रकार की बात बुधवारी तालाब के पश्चिमी क्षेत्र में कब्जाकर मकान बनाकर रह रहे परिवारों के व्यक्तियों द्वारा राजेश राजू यादव एवं गोलू मिश्रा पार्षद से अपनी पीडा सुनाते हुये कही गयी ।
सिवनी 06 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- पंद्रह साल के पश्चात सिवनी नगर पालिका परिषद में कांग्रेसी अध्यक्षीय परिषद बैठी है परंतु नगर की जनता को इस बात का एहसास करा रही है कि कांग्रेसी परिषद कैसी होती है । अनेक प्रकार की अव्यवस्थाएँ नगर में आक्रोश का कारण बन रही है तो वहीं सिवनी नगर पालिका परिषद गरीबो पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर दहशत का वातावरण बना रही है । नगर के भगतसिंह वार्ड के बुधवारी तालाब के पश्चिमी तट पर वर्षो से मकान बनाकर रहे 30 – 40 परिवारों को बेघर करने के नोटिस बांट दिये गये है और कह दिया गया है कि रातोरात मकान खाली कर दो । नगर पालिका की इस कार्यवाही से अनेक परिवारों में भारी दहशत औरआक्रोश का वातावरण निर्मित हो गया है । उक्त आक्रोशित नोटिस धारियों ने परिषद के पार्षद राजेश राजू यादव एवं गोलू मिश्रा से बताया कि कार्यालय नगर पालिका परिषद सिवनी ने बुधवारी तालाब के पश्चिमी क्षेत्र में निवास कर रहे कुछ परिवारों को 06 अप्रैल को नोटिस दिया है कि सभी अपने कब्जे 24 घंटे में हटा ले अन्यथा नगर पालिका प्रशासन कब्जा हटाने की कार्यवाही करेगी नगर पालिका प्रशासन 24 घंटे का नोटिस देकर कब्जाधारियों को कब्जा हटाने का नोटिस देती है परंतु 24 घंटे का उन्हें समय भी नहीं दे रही और नोटिस देने के तत्काल बाद नगर पालिका का अमला कब्जाधारियों के घर पहुँच गया और उनसे तत्काल कब्जा हटाने की जिद पर अड़ गया । नगर पालिका के इस व्यवहार से वहां निवास करने वाले गरीब परिवार अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ सड़को पर आगये और आक्रोश व्यक्त करने लगे । नगर पालिका परिषद केे जिम्मेदारों ने कब्जाधारी परिवारों के साथ चर्चा के दौरान अमर्यादित शब्दों में बात कि जिसकी शिकायत कब्जाधारियों ने पुलिस कोतवाली में की है ।
जानकारी के अनुसार बुधवारी तालाब के जिस पश्चिम भाग में नगर पालिका प्रशासन कब्जाधारियों के कब्जे को अवैध बता रहा है उस स्थान पर तत्कालीन पार्षद शफीक खान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कराया है । जिन परिवारों ने यहाँ मकान बनाये ंहै उनके कब्जे पिछले पच्चीसों साल से है अचानक कब्जाधारियों को अवैध कब्जाधारी बताकर हटाने की मंशा के पीछे कोई बड़ा कारण माना जा रहा है हांंलांकि नगर पालिका परिषद की पिछली मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा बुनकर ने उक्त अतिक्रमणों को हटाने के संबंध में इंकार कर दिया था चर्चा तो यह भी है कि उक्त अतिक्रमण हटाने के लिये पिछली परिषद के समय भी उक्त कब्जे हटने से मालामाल होने संभावनाओं से संबंधित व्यक्तियों द्वारा प्रयास किये गये थे परंतु उन प्रयासों को सफलता नहीं मिली चल रही चर्चाओं के अनुसार बुधवारी तालाब के पश्चिम क्षेत्र के कब्जाधारियों के कब्जे हटने के पश्चात उसके पास से लगी हुई जमीन के मालिक को लाभ पहुँचाने के लिये यह प्रयास किये जा रहे है । बुधवारी तालाब के पश्चिमी भाग में जिन्होंने कब्जा कर अपने मकान बनये है उनका कहना है कि हमारे परिवारों को सड़क पर लाने के लिये नगर पालिका के प्रतिनिधि और प्रभुता संपन्न व्यक्तियों द्वारा षडयंत्र किया जा रहा है ।



