छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

 विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने किया श्री गुरूरत्नेश्वर धाम में स्फटिक शिवलिंग बाबा महाकाल के दर्शन

 विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने किया श्री गुरूरत्नेश्वर धाम में स्फटिक शिवलिंग बाबा महाकाल के दर्शन - Seoni Newsसिवनी 06 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:-  जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर ग्राम राहीवाड़ा से पश्चिम दिशा मे गुरुधाम दिघोरी स्थित है। यह जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी की जन्म स्थली है। श्री गुरूरत्नेश्वर धाम दिघोरी में ही विश्व के अनूठे शिवलिंग की स्थापना की गई है। जहां पर बुधवार की दोपहर को नागपुर निवासी विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने पहुंची और श्री गुरूरत्नेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किये।
श्री गुरूरत्नेश्वर धाम पहुंची ज्योति आम्गे ने कहा कि वह पहली बार यहां आई है उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा है।
उल्लेखनीय है कि लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस और गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड के अनुसार विश्व की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आम्गे हैं। इन्होनें बॉलीवुड की दो फिल्मो में काम कर के और बिग बॉस सीजन ६ व अमेरिका में बनी हॉरर स्टोरी फ्रेक शो में भी काम किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button