WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

 कु.प्रगति सनोडिया को कलेक्टर सुश्री जैन ने किया सम्मानित

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मॉडल प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान 

 Seoni 18 February 2025
सिवनी यशो:- बच्चों में पढ़ाई के कौशल के साथ-साथ विज्ञान पर्यावरण और भूगोल के प्रति जागरूक और कौशल बढाने के लिए कक्षा 6वीं से 12वी में अध्ययनरत बच्चो के बीच विज्ञान प्रदर्शनी मॉडल प्रतियोगिता आयोजित कराई जाती है। इस वर्ष आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी  प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक शाला भैरोगंज विकासखण्ड सिवनी में कक्षा 7वीं में अध्ययनरत कु. प्रगति सनोडिया ने क्रमश: ब्लाक ,जिले एवं संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
      इसी तरह इंदौर में आयोजित  राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी  52 जिलों को पछाड़कर कु.प्रगति सनोडिया ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। कु.प्रगति सनोडिया का हौसला बढ़ाने के लिए हमारे जिले की शिक्षा के प्रति विशेष रुचि रखने वाली कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के द्वारा मंगलवार 18 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया  एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। उन्होंने मार्गदर्शी शिक्षक कु. दीपिका विश्वकर्मा और प्रधान पाठक श्रीमती सपना बरमैया  की भी  सराहना की।
      इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय,एडीएम सिवनी सुश्री मेघा शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रियंका वर्मा,  जिला शिक्षा अधिकारी एस एस कुमरे,  जिला परियोजना समन्वयक, बीआरसी सिवनी  सहित जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण का उपस्थित थे जिनके द्वारा  भी प्रगति सनोडिया एवं शिक्षको की सराहना की गयी। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!