धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

426 नवदंपतियों को शुभकामनाओं सहित प्रदान किये 49-49 हजार रुपए का चेक

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सिवनी में आयोजित हुए  सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 426 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे

426 नवदंपतियों को शुभकामनाओं सहित प्रदान किये 49-49 हजार रुपए का चेक - Seoni News

Seoni 18 February 2025
सिवनी यशो:-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्टिनक कॉलेज मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह में 426 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। इस दौरान विधायक सिवनी दिनेश राय, केवलारी विधायक  रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेखा देशमुख सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन मौजूद थे। अतिथियों द्वारा नवविवाहितों पर चांवल एवं पुष्प की वर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया गया एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं गई। विवाह पश्चात नवदंपतियों में प्रत्येक को 49-49 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।                 
426 नवदंपतियों को शुभकामनाओं सहित प्रदान किये 49-49 हजार रुपए का चेक - Seoni News
       डिप्टी कलेक्?टर एवं सीईओ जनपद सिवनी से प्राप्त जानकारी अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम में  190 जोड़ों ने हिन्दू रीतिरिवाज, 218 आदिवासी रिवाजो से एवं 07 जोड़ों ने मुस्लिम तथा 11 जोड़े ने बौद्ध रीतिरिवाज से विवाह किया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सहयोग के लिए संचालित योजना के तहत आयोजित इस समारोह के दौरान वर-वधू और परिजनों में खुशी की लहर रही। परिवारजनों ने बेटी के विवाह पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से पुत्री का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हो गया है। इसके लिए सभी परिवारजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button