सिवनी 01 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- आदिवासी मिशन स्थापना दिवस के अवसर पर पालीटेक्निक ग्राउंड में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह जी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पंवार आदिवासी अधिकार परिषद के कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को सुबह 11 बजे सिवनी पंहुच रहें है। कार्यक्रम के पश्चात दिग्विजयसिंह जी जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में कांग्रेस जनों से भेट करेंगे। तत्पश्चात अनेक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने समस्त कांग्रेस जनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।



