WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बरघाट विधायक काकोडिय़ा ने कहा बजरंगबली आदिवासी थे

सिवनी 07 मई 2023 

सिवनी यशो:- बजरंग बली आदिवासी थे वो जंगलों में रहते थे उन्होंने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की मदद की थी भगवान राम की मदद के लिये कोई करणी सेना नहीं गयी थी, कोई क्षत्रियों की सेना नहीं गयी थी कोई ब्राह्मणों की सेना नहीं गयी थी वहाँ आदिवासियों ने भगवान राम की मदद की थी । इस आशय की बात बरघाट विधाययक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा ने सिवनी के उड़ेपानी में कमलनाथ जी के आगमन पर अपने संबोधन के दौरान कही । उन्होंने कहा कि बजरंग बली को यदि कोई बदनाम करने की कोशिय करेंगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे ।
यहाँ बता दे कि कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने के वायद किया है और इससे पूरे देश में कांग्रेस के विरोध में हिन्दुवादी संगठन विरोध कर रहे है और आम हिन्दुओं में भी कांग्रेस की इस घोषणा की प्रतिक्रिया अच्छी नहीं है सिवनी जिला मुख्यालय सहित जिले में बजरंग दल की ओर से कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन के साथ आलोचनात्मक प्रतिक्रियाएँ आ रही है । वक्त की नजाकत को भांपते हुये अर्जुन सिंह काकोडिय़ा ने बजरंगबली के प्रति अपनी अस्था का खुला प्रदर्शन करते हुये कहा कि आदिवासियों को आर एस एस, बजरंग दल और श्रीराम सेना के लोगो ने घर में घुसकर मारा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!