छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

वन संरक्षण संशोधन विधेयक कमेटी के डॉ. बिसेन सदस्य नियुक्त

 

सिवनी 13 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- बालाघाट सिवनी सांसद डॉ.ढालसिंह बिसेन को संसद की वन संरक्षण संशोधन विधेयक, 2023 की संयुक्त कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव विनय कुमार मोहन ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उल्लेख किया है कि कमेटी के सदस्य बतौर डॉ. बिसेन कमेटी की बैठकों में शामिल होकर वन संरक्षण संशोधन विधेयक हेतु अपने सुझाव देगे। कमेटी मानसून सत्र 2023 के प्रथम सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। यह जानकारी सांसद के निज सचिव सतीश ठाकरे ने देते हुए बताया है कि इस कमेटी के अलावा सांसद डॉ. बिसेन संसद की शिक्षा, महिला बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, वन एवं पर्यावरण विज्ञान प्रौद्योगिकी, जलवायु पर्यावरण, स्वास्थ्य परामर्शदात्री समिति, खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पूर्व से है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button