धर्मछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, श्री सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर में स्थापित होंगे मनोकामना ज्योति कलश

गणेश एवं मंडल पूजन सुबह 11 बजे, शाम 6 बजे होगी घट स्थापना एवं ज्योति पूजन; प्रतिदिन सुबह-शाम होगी आरती

छिंदवाड़ा में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि, स्थापित होंगे मनोकामना ज्योति कलश

Chhindwara 25 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- माँ दुर्गा, गणेश, शनि सेवा समिति श्रीश्री सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर, पीडब्ल्यूडी परिसर, शिवनगर कॉलोनी में शारदीय नवरात्रि 2026 पर्व को लेकर समिति अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नवरात्रि पर्व की तैयारियों और धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तय की गई।

समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि 11 अक्टूबर 2026, रविवार से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से मनोकामना ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे। जिन श्रद्धालुओं को मनोकामना ज्योति कलश स्थापित कराना है, वे मंदिर के पुजारी से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

11 अक्टूबर को होंगे विशेष पूजन कार्यक्रम

समिति अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन 11 अक्टूबर, रविवार को सुबह 11 बजे गणेश एवं मंडल पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे घट स्थापना एवं ज्योति पूजन होगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन करें और आरती में शामिल होकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करें।

सुबह-शाम होगी आरती

नवरात्रि के दौरान मंदिर में प्रतिदिन दो समय आरती होगी। प्रातः 8 बजे एवं शाम 8 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन एवं आरती में सहभागी होने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े :-

सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक में एक समय, एक लय, एक स्वर में गूंजा वन्दे मातरम्

आधी रात को आबकारी का छापा, 54 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

अंत्योदय से राष्ट्रोदय का संकल्प ही पं. दीनदयाल उपाध्याय को सच्चा सम्मान : भाजपा

ऐतिहासिक होगा छिंदवाड़ा के महाराजा का विसर्जन चल समारोह

https://www.facebook.com/share/r/18fKLh86Jc/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!