नम्रता इवनाती (अहके) का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक वाणिज्य परीक्षा-2024 में हासिल की सफलता
नम्रता इवनाती का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन, MPPSC परीक्षा में सफलता
Chhindwara 25 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) परीक्षा-2024 में नम्रता इवनाती (अहके) का चयन सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) के पद पर हुआ है। नम्रता वर्तमान में पेंशन कार्यालय, छिंदवाड़ा में सहायक पेंशन अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही हैं।
नम्रता ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता स्व. तारा इवनाती, पिता गणेश इवनाती, परिजनों एवं अपने शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिजनों एवं शिक्षकों से मिले मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उनकी सफलता की राह आसान की।
पति भी हैं सहायक प्राध्यापक
नम्रता की सफलता इसलिए भी विशेष है कि उनके पति आकाश अहके का भी वर्ष 2022 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) के पद पर चयन हो चुका है। इस तरह दंपती ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
नम्रता का चयन उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उनकी सफलता पर परिजनों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े :-
ऐतिहासिक होगा छिंदवाड़ा के महाराजा का विसर्जन चल समारोह
भाजपा किसान मोर्चा ने सिवनी जिले के 22 मंडलों में अध्यक्ष किए नियुक्त
एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने एक समय, एक लय, एक स्वर में गाया वन्दे मातरम्



