छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन खेतों में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पहुंचे

-पीड़ित किसानों को स्वेच्छानुदान निधि से दो हजार प्रति एकड़ देने की बात कही
सिवनी 13 अप्रैल
सिवनी यशो:- आज दिन गुरुवार, दिनांक  13/04/2023 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन  क्षेत्रांतर्गत खेतों में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पहुंचे। तथा राजस्व अमले से बात किया।सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोहका (पी) के किसानों के खेतों में आग लगने ने की घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यालय में मंत्री श्री गोपाल भार्गव जी के प्रवास कार्यक्रम से विधायक दिनेश राय मुनमुन जी तत्काल ग्राम कोहका (पी) पहुंच कर किसानों के जले हुए खेतों का मुआयना किया। तथा राजस्व अमले से चर्चा कर तत्काल सर्वे करने की बात कही। जिससे पीड़ित किसानों को शासन की ओर से निर्धारित क्षति राशि मिल सके। इसके अलावा विधायक दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा पीड़ित किसानों  कुशीराम जी की 10  एकड़, संजू जी 04 एवं दुर्गेश जी 03 एकड़ में लगी फसल की नुकसानी पर अपनी स्वेच्छानुदान निधि से दो हजार प्रति एकड़ राशि देने की बात कही गई। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन जी क्षेत्रांतर्गत अन्य स्थानों पर भी घटित हुई घटना की प्राप्त सूचना पर आगे गंतव्य की ओर रवाना हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button