WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

वृद्धाश्रम में भाजपा का स्वास्थ्य परिक्षण शिविर संपन्न

वृद्धाश्रम में भाजपा का स्वास्थ्य परिक्षण शिविर संपन्न - Seoni News

 

सिवनी 13 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- दीनों की सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी आराधना है। एक राजनीतिक दल का प्रथम कर्तव्य जनसेवा और राष्ट्र सेवा ही होता है। हमारे पितृ पुरुषों से सदैव हमें यही प्रेरणा मिली है कि, समाज के जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद के लिए हमें बढ़-चढ़कर कार्य करना चाहिए।उनकी यही प्रेरणा और उनके इसी भाव को सार्थक करने के लिए भाजपा द्वारा निरंतर ही समाज सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी श्रंखला में यह स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों की सेवा में सार्थक होगा यही हमारा उद्देश्य है। इस आशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा भाजपा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही गई।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अभिजीत चौहान, ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रदेश भर में मनाए जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत वृद्ध जानो का “नि:शुल्क स्वास्थ शिविर” आयोजित किया गया,जिसमे लगभग 50 वृद्धो की सभी जाँच की गई तथा निशुल्क दवाई वितरित की गई साथ ही फल वितरण किया गया!

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अलोक दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर,जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, अजय डगोरिया ,जिला उपाध्यक्ष लालू राय,आनंद शर्मा , चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ.भूपेंद्र मिश्रा,श्रीमती चौरसिया ,श्रीनिवास मूर्ति, रूपचंद मोहनानी,रानी बघेल ,अभिषेक दुबे, पप्पू सोनी एवं जिला चिकित्सालय से डॉक्टर्स की टीम व स्टाफ, कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे!

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!