WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

सीनियर सिटीजन को तुरन्त रेल्वे में छूट दी जावे: कुशवाह

छिंदवाड़ा यशो:- सेवा निवृत वन विभाग एस.डी.ओ व राष्ट्रीय वृक्ष मित्र पुरूस्कार से सम्मानित रवीन्द्र कुशवाह ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की है कि रेल्वे में सीनियर सिटीजन को छूट दी जावे, यह छूट वर्षो से रेल्वे दे रही थी, किन्तु इसे कोरोना काल में बन्द कर दिया गया था जो अभी तक प्रारम्भ नहीं की गई है।

श्री कुशवाह ने बताया कि सीनियर सिटीजन को छूट मिलने से वे तीर्थ यात्रा आराम से कर सकेंगे छूट न मिलने के कारण अधिकांश वृद्ध तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। रविन्द्र कुशवाह ने सुझाव दिया है कि छूट में जो राशि दीजा रही है चाहे तो वह राज्य सरकार से वसूल कर सकती है।

प्रभारी मंत्री वर्मा का प्रवास कार्यक्रम सिवनी यशो:- प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा प्राप्त अधिकृत कार्यक्रमानुसार सोमवार 28 अक्टूबर को रात्रि 10 बजे सिवनी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री वर्मा मंगलवार 29 अक्टूबर को महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल के साथ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री श्री वर्मा दोपहर 02 बजे सिवनी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रभारी मंत्री वर्मा का प्रवास कार्यक्रम

एक ओर सरकार जहां तीर्थ स्थलों पर सुविधायें बढ़ा रही है उसे सुन्दर बनाया जा रहा है, वहीं पर सरकार छूट नहीं दे रही है इससे वृद्धजन नाराज है।

श्री कुशवाह ने आरोप लगाया कि रेल मंत्री एक आई.ए.एस रहे है, उन्हें जनता की भावनायें समक्ष में नहीं आती इसीलिए उन्होने अपना अड़डियल रवैया अपना कर छूट नहीं दी है।

वृद्धजनों के रेल छूट नहीं देने का नुकसान भाजपा को लोकसभा चुनाव में हुआ है जहां पर उनकी सीटें कम आई है।
सरकार एक ओर जहां अनाज, लाडली बहना, किसानों को छूट जैसी ढेर सारी सुविधायें दे रही है, वैसे यह छूट तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ की जानी चाहिये जिससे वृद्धजानों को लाभ मिल सकें। वृद्धों को छूट मिलेगी तो वे मोदी एवं उसकी सरकार को आशीर्वाद देंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!