
हर बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट लाने का संकल्प ले कार्यकर्ता :सतानंद गौतम
बूथ विस्तारक योजना द्धितीय की कार्यशाला संपन्न
सिवनी 03 मार्च 2023-
सिवनी यशो: – बूथ पर तैनात हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन कार्य करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। हर बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट लाने का संकल्प लें। हमने यदि बूथ की अभी कसावट कर ली तो हमें अपनी जीत सुनिश्चित करने में आसानी होगी । भाजपा नेतृत्व द्वारा बूथ विस्तारक योजना के द्धितीय चरण में हमें बूथों पर निर्धारित संगठन के कार्य करने है और इसके लिये संगठन ने पूरी रचना तैयार की है इसको पूरी क्षमता के साथ निर्धारित समय सीमा में करना है यह बात भाजपा जिला संगठन के प्रभारी सतानंद जी गौतम ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पंडित अटल बिहारी बाजपेयी परिसर में भाजपा जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों एवं मंडलों की बूथ प्रबंधन टोली की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुये कही । कार्यशाला को भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री एवं बूथ प्रबंधन प्रभारी गजानंद पंचेश्वर, बूथ प्रबंधन जिला संयोजक भाजपा उपाध्यक्ष नवलकिशोर श्रीवास्तव एवं जिला आई टी संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी ने संगठन की मजबूती के लिये प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गये आवश्यक निर्देशों पर अपनी बात रखी ।
भाजपा जिला संगठन के प्रभारी सतानंद गोैतम ने कहा कि जीत का रास्ता बूथ से होकर जाता है इसलिये संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ की मजबूती ही हमारी ताकत है । भाजपा ने देश को गौरांवित करने वाले ऐसे कार्य किये है जिसकी कल्पना अन्य राजनैतिक दलों से नहीं की जा सकती ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं एन्टी इनकम्बेंसी उनके लिए होती जो कार्य नही करते और जो जनता के लिये कार्य करते है। उनके लिये प्रो इनकम्बेंसी होती है और यही हमारे सिवनी के जनप्रतिनिधि कर रहे है लगातार जनहित के कार्यो के लिये जूझते रहते है भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार विकास और जनकल्याण के लिये निरंतर योजनाएं बना रही है जिनका सीधा लाभ जनता को प्राप्त हो रहा है और इसी आधार पर हमारी विजय ऐतिहासिक होगी। क्योंकि हमारी सरकार ने जनता के लिए लगातार कार्य किये है। सरकार के कार्यो को जनता को बताने और भ्रामक प्रचार को रोकने की आवश्यकता है ।
श्री दुबे ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि देश ही नही दुनिया का सबसे सक्षम नेतृत्व हमारे पास है। जिनके लिए तो अब हमारे पड़ोसी देश के नागरिक भी यह कहने लगे है कि हमे भी मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में हमारे पास बहुत बड़ी ताकत है। जिसके आधार पर हम संगठन के इस मजबूत तंत्र के साथ देश के अंदर आगे बढ़ रहे है। श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश के प्रवास पर पिछले दिनों गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने कहा था कि मध्यप्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रदेश में बन रहे भाजपा के प्रति उत्साह को देखते हुये श्री शाह ने नारा दिया है कि अबकी बार 200 पार राष्ट्रीय नेतृत्व के इस भरोसे पर हमें खरा उतरना है और यह तभी संभव है जब हम अपना बूथ मजबूत करें और प्रदेश नेतृत्व की कार्य योजना के अनुसार बूथों पर कार्य करें ।
आयोजित कार्यशाला में बूथ विस्तारक योजना के प्रभारी गजानंद पंचेश्वर ने कार्य योजना के संबंध में विस्तार से अपनी बात रखते हुये अभियान के संबंध में बताया कि यह अभियान 01 मार्च से प्रारंभ हो चुका है जिसके तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, आज जिले की कार्यशाला और आगामी समय में मंडल की कार्यशाला और अभियान को 06 अप्रैल तक बूथ स्तर तक चलाने की कार्य योजना की जानकारी दी ।
कार्यशाला में बूथ विस्तारक योजना के संयोजक नवलकिशोर श्रीवास्तव ने योजना के आवश्यकता और निर्धारित समय संबद्ध कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी
कार्यशाला में केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने कहा कि जनता ने हम पर विश्वास किया है और जनता के विश्वास के अनुरूप हम सभी ने सरकार और संगठन के माध्यम से जनकल्याण और विकास को गति देने का काम किया है और संगठन के दम पर हमें समाज के बीच अपनी सरकारों की योजनाओ को पहुंचाना है। हमारी सरकार गरीबो के जीवनस्तर को ऊंचा उठाने का कार्य कर रही ही और समाज में इसके सार्थक परिणाम हमे देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश मे मध्यप्रदेश का संगठन सबसे अच्छा है उसी तरह प्रदेश में सिवनी का संगठन और यहां का कार्यकर्ता पूरी ताकत से अपना कार्य करता है। सिवनी के कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग भाजपा के संगठन को ताकत देगा और कार्यकर्ताओं का यह उत्साह चुनाव में हमे शक्ति देगा।
भाजपा जिला आई टी संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेद ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा हमारे बूथ विस्तारक अभियान को पूरे प्रदेश मे सराहना मिली है जिस तरह प्रत्येक बूथ को डिजिटल बनाने का कार्य किया उससे मध्यप्रदेश आईडियल राज्य बना है। बूथ विस्तारक अभियान पार्ट 2 में भी उसी तरह कार्य करते हुए हमें अभियान को सफल बनाते हुए शक्ति केंद्र को ताकत देना है। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना पार्ट 2 में भाजपा जिला संगठन के प्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी, सांसद, विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी के साथ सभी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि बूथों में जाएंगे। हमें हर बूथ पर संगठन को खड़ा करना होगा।
इस अवसर पर पार्टी के बालाघाट सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन, वरिष्ठ नेता वेद सिंह ठाकुर, भाजपा के महामंत्री अजय डागोरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी, सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे ।





