सिवनी में तीन दिवसीय फिजिकल एजुकेशन प्रशिक्षण से 175 शिक्षक लाभांवित
oplus_2
सिवनी यशो:- समग्र शिक्षा अभियान सेकेंडरी एजुकेशन जिला सिवनी के तत्वावधान में तीन दिवसीय फिजिकल एजुकेशन इस्ट्रक्टर (शारीरिक शिक्षा अनुदेशक) प्रशिक्षण का आयोजन पीएमश्री महाविद्यालय सिवनी में किया गया। इस प्रशिक्षण में जिलेभर से 175 शिक्षक शामिल हुए।
मुख्य अतिथि एवं मास्टर ट्रेनर
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय पांडे, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी आरपी पाटिल, कमलेश टेंभरे, डॉ. निशांत दुबे और दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।
मास्टर ट्रेनर के रूप में खेल शिक्षक देवेन्द्र ठाकुर, संदीप तिवारी, अरविंद चंदवशी, क्रिकेट क्षेत्र से आशीष दीक्षित, बास्केटबॉल प्रशिक्षक कमलेश डहेरिया और फिजिकल एक्टिविटीज विशेषज्ञ शिरीष तिवारी ने मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण की प्रमुख विषयवस्तु
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को —
स्वदेशी खेलों का महत्व
खेल मनोविज्ञान
ऑफिसिएटिंग एंड कोचिंग
लक्ष्य निर्धारण व बायोमैकेनिकल शोलाजी
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्वच्छता, योग यात्रा एवं खेल यात्रा
जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
समापन दिवस पर विचार
अंतिम दिन डॉ. रविशंकर नाग ने कहा कि “इस तरह के प्रशिक्षण से हम अपनी प्राचीन खेल विरासत से जुड़ते हैं और युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव होता है।”
वहीं मास्टर ट्रेनर देवेन्द्र ठाकुर ने महाविद्यालय प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि “सुविधाएं और मार्गदर्शन मिलने से प्रशिक्षण सफल रहा।