धर्मसिवनी

24 कुण्डीय गायत्री यज्ञ प्रारम्भ

सिवनी 19 फरवरी 2025
धारनाकला यशो:- धर्म की नगरी धारनाकला मे आज से विशाल 24 कुण्डीय गायत्री महा यज्ञ प्रारम्भ हो चुका है आज प्रथम दिवस भारी तादाद मे महिलाओ ने कलश लेकर नगर का भ्रमण किया तथा जयकारे के साथ यज्ञ स्थल मे पहुँचकर यज्ञ की शुरूआत की
प्रति वर्ष होते आ रहे धार्मिक आयोजन
उल्लेखनीय है की धर्म की नगरी धारनाकला मे प्रति वर्ष वर्षो से धार्मिक आयोजन होते आ रहे है और इन धार्मिक आयोजनों में महिला शक्ति की विशेष भूमिका रहती है एवं समय समय पर ग्राम की महिलाऐं एक जुट होकर आयोजन का सक्रिय भूमिका का निर्वाह करती है ।यही कारण है धारनाकला मे अनेक वर्षो धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होते आ रहे है गायत्री यज्ञ के पश्चात ही धारनाकला मे विशाल रूप से महिला शक्ति के द्वारा ही श्री मद भागवत महापुराण का भी आयोजन रखा गया जिसका लाभ तथा भगवान की अमरत्व कथा का श्रवण करने का अवसर महिलाओं और श्रोताओं को प्राप्त होगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button