छत्रपति शिवाजी एवं गुरु गोलवलकर जयंती संपन्न
Seoni 19 February 2025
सिवनी यशो:- मराठवाड़ा में हिंदी स्वराज की स्थापना करने वाले 52 किलों को मुगलों से छीन कर हिंदू धर्म की धर्म ध्वज फहराने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर श्री गुरु जी की जन्म जयंती सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में पूर्व जिला कार्यवाह, विभाग शारीरिक प्रमुख ,विद्यालय के पूर्व छात्र एवं अधिवक्ता शैलेंद्र बिसेन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई । इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव भी मंचासीन रहे ।
अपने उद्बोधन में शैलेंद्र बिसेन ने सदाशिव माधव गोलवलकर श्री गुरु जी के जीवन वृत पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संघ के विकास में उनकी भूमिका का वर्णन किया। महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन का भी उन्होंने विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर विद्यालय की बहन युविका निर्मलकर ने भी अपने विचार व्यक्त किये । आयोजन में बड़ी संख्या में भैया बहन एवं समस्त आचार्य परिवार की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती कीर्ति ठाकुर ने किया । अतिथियों का सम्मान फरवरी माह के कार्यक्रम प्रभारी महेश सोनकेसरिया ने किया ।





