छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

25 नेत्र रोगियों को नि:शुल्क आपरेशन के लिये भेजा जबलपुर

 

सिवनी यशो:- देवाजी नेत्रालय जबलपुर के अनुभवी चिकित्सको द्वारा रजवाड़ा लॉन में मंगलवार 21 नवंबर को बड़ी मात्रा में नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण कर 25 मरीजो को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु जबलपुर ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि रजवाड़ा लॉन में ही नगर की सेवाभावी संस्थाऐ सक्षम भारत और श्री रामदल समिति के माध्यम से बीते 08 वर्षो से इस नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे हजारों मरीजो के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन किये जा चुके है । मोतियाबिंद परीक्षण के लिये हर माह की 21 तारीख को शिविर का आयोजन रजवाड़ा लाँन में किया जाता है । जिसमें कुशल चिकित्सक परीक्षण नेत्र रोगियों को लेकर जाते है और उन्हें आँखों की रोशनी प्रदान करते है । इसी क्रम में मंगलवार 21 नवंबर को आयोजित शिविर में लगभग 150 नेत्र रोगियों की आँखों का परीक्षण किया गया जिसमें 25 रोगियों को आरेशन के उपयुक्त पाया गया शेष सभी को चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक सावधानियाँ एवं दवाईयाँ प्रदान की गयी । सक्षम भारत के मनीष अग्रवाल तथा श्री रामदल के ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि रजवाड़ा में आज आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में बड़ी संख्या में मरीज शामिल होकर अपने नेत्रों का परीक्षण करवाया मरीजो को संस्था की ओर से स्वल्पाहार कराया गया और परीक्षण के बाद 25 मरीज जिन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता थी उन्हें संस्था के वाहन ने बैठालकर देवाजी नेत्रालय जबलपुर ले जाया गया वहाँ अगले दिन मरीजो का ऑपरेशन कर वापस उन्हें सिवनी लेकर छोड़ा जावेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button