मंडलामध्यप्रदेश

शराबी एवं स्कूल से गायब रहने वाले 29 शिक्षक निलंबित

अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध की गई निलंबन की कार्यवाही

डिंडौरी यशो : – स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षक शराबी तथा अन्य प्रकार की अनैतिक गतिविधियों में शामिल शिक्षकों की सरकार छुट्टी करने जा रही है और इस प्रकार की कार्रवाई मध्य प्रदेश में प्रारंभ भी हो गई है शिक्षकों की रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहे हैं और इन रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का कर्मचारी हो गया है।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के एक ही विकासखंड महेंद्र मेहदंवानी में 29 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है इसके बावजूद भी शिक्षक स्कूल में शराब पीकर आने से बाज नहीं आ रहे हैं। डिंडोरी विकासखंड के पलकी नमक स्कूल के एक शिक्षक लगातार कार्रवाई के बावजूद संतोष अहिरवार नामक शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंच गए जब स्थानीय लोगों को जानकारी लगी तो भी वहां पहुंचे और शिक्षक का वीडियो बनाने लगे शिक्षक ग्रामीणों की इस सजगता को भागते हुए स्कूल से भाग खड़ा हुआ।

सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि लंबे समय से विद्यालय में अनुपस्थित रहने, शराब पीकर आने एवं दो पत्नी वाले कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है। अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी मेंहदवानी से प्राप्त जानकारी अनुसार लंबे समय से अनुपस्थित (शिक्षकों) कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिनमें  मेवालाल भारतिया सहायक शिक्षक प्रा. शा. बगली 28 नवंबर 2005 से 09 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित,  अर्जुन सिंह धुर्वे सहायक शिक्षक प्रा. शा. तांवरी दिनांक 20 अप्रेल 2019 से 09 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित,  रविन्द्र कुमार मसराम सं.शि.वर्ग-3 प्रा.शा. उमरिया 17 दिसंबर 2018 से 09 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित,  नवल सिंह भारतीया सं.शि. वर्ग-3 प्रा.शा. खुदरी दिनांक 06 सितंबर 2019 से 09 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित, दुर्जन सिंह तेकाम सं.शि.वर्ग-3 प्रा.शा. ठाकुरटोला दिनांक 01 जनवरी 2018 से 09 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित,  सोमनाथ भवेदी सं. शि. वर्ग-3 प्रा.शा. भोंडासाज 24 जून 2016 से 09 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित,  सुकल सिंह पेन्द्रों सं.शि.वर्ग-3 प्रा.शा. बुल्दा दिनांक 01 मार्च 2018 से 09 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित,  मुकेश रघुवंशी सं.शि. वर्ग-3 प्रा. शा. हर्राटोला दिनांक 01 दिसंबर 2018 से दिनांक 09 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित,  प्रदीप कुमार मार्को भृत्य उत्कृ.वि. मेंहदवानी 11 नवंबर 2022 से 09 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित पाए गए हैं, इसी कारण उक्त कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

शिक्षा विभाग के लिये बोझ बन चुके शिक्षको की सरकार करेगी छुट्टी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!