टेक्नोलॉजीमध्यप्रदेशसिवनी

जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता मे सम्मिलित होगें जिले के 31 विद्यार्थी

Seoni 08 January 2025
सिवनी यशो:-राज्य शिक्षाकेन्द्र, भोपाल के पत्र क्र/राशिके/पापु/2024/2213 भोपाल दिनांक 07/10/2024 में दिये गये निर्देश के परिपालन में कलेक्टर सह-जिला मिशन संचालक के निर्देशन एव ंमुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सिवनी के मार्ग दर्शन मे जिले स्तरीय विज्ञान,गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन 26.12.2024 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी मे किया गया।विकास खण्ड सिवनी से 08 , बरघाट से 07, केवलारी से 03, कुरई से 05, छपारा से 03, धनौरा से 05 विद्यार्थीजोनस्तर के लियेचयनितहुये।

 जोन स्तरीय प्रतियोगिता 09 एवं 10 जनवरी 2025 को डाईट जबलपुर मे आयोजित होगी। विद्यार्थियो के साथ उनके मार्गदर्शी शिक्षक भी प्रतियोगिता मे सम्मिलित होगें। जिले मे कुल 31 विद्यार्थियो का चयन जोन स्तर के लिये हुआ है, जिसमे से 11 छात्र एवं 20 छात्राऐं है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!