खेलसिवनी

सिवनी प्रीमियर लीग के अंतर्गत आज वेटरन वर्ग के 4 और ओपन वर्ग के 4 मुकाबले खेले गए

 Seoni 08 January 2025

सिवनी यशो:-पहला मैच सिंघम व महावीर बॉयज के मध्य खेला गया। जिसमें महावीर बॉयस् ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर मे 55 रन बनाए 8 विकेट के नुकसान पर वही सिंघम 11 ने मात्र 3.4 ओवर में ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। सिंघम के गौरव ठाकुर को मैन ऑफ द मैच दिया गया। जिन्होने 32 रन बनाकर 3 विकेट भी लिया।

दूसरा मैच ट्राइबल व नाइट राइडर क्लब के मध्य खेला गया जिसमें नाइट राइडर ने 8 ओवरों पर 93 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाएं। वहीं ट्राइबल की टीम 8 ओवरों पर 8 विकेट गवाकर मात्र 47 रन ही बना पाई । नाइट राइडर्स ने यह मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच पवन नामदेव रहे ।

तीसरा मैच जेआरबी व यलगार क्लब के मध्य खेला गया जिसमें जे आर बी 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 81 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाये। जीआर बी 11 ने मात्र 6 ओवरों पर ही 82 रन बोर्ड पर लगा कर जीत दर्ज की। जे आर बी कि तरफ से इरफान भोमा ने 4 चौके और 6 छक्के लगाकर खुद के 56 रन का योगदान दिया और 1 विकेट भी लिया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

चौथा मैच जी एस सी क्लबव पैंथर क्लब के मध्य खेला गया ।जिसमें जीएस सी क्लब ने पहले बैटिंग करते हु? 67 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाए वहीं पैंथर की तरफ से टीनू पंद्रे ने शानदार बैटिंग और बालिंग का प्रदर्शन किया और मात्र 6.3 ओवर में ही पैंथर क्लब ने यहां मैच जीत लिया। टीनू पंद्रे इस मैच के मेन ऑफ द मैच रहे ।

ओपन वर्ग के अंतरगत 4 मूकाबले हुए जिसमें
पहला मैच रेस्ट ऑफ सिवनी व रहमान खैरी 11 के मध्य खेला गया रेस्ट ऑफ सिवनी कि तरफ से नीरू ने शानदार 25 बाल मे 70 रन बनाये और इन रनो की मदद से स्कोर 121 बने 2 विकेट के नुकसान मे, जवाब में रहमान खरी की तरफ से अंशु यादव ने ताबड़तोड़ 4 चौके और 7 छक्को की मदद से खुद के निजी 65 रन बनाकर मात्र 7.3 ओवर में ही टीम को 125 रन पे पहुंचा दिया । यहां मैच रहमान खेरी ने जीत लिया ।अंशु यादव इस मैच के मेन ऑफ द मैच रहे ।

दूसरा मैच महावीर बॉयज व ड्रीम11 के मध्य खेला गया। जिसमें महावीर की तरफ से दीपू ने ताबड़तोड़ 10 बाल मे 10 छक्के लगाए और 62 रण का योगदन दिया। टीम का स्कोर हुआ 148 रन। वहीं जवाब में ड्रीम 11 मात्र 102 रन ही बना पाई आठ ओवरों पर और यह मैच महावीर बॉयज ने जीत लिया। दीपू को बेहतरीन बैटिंग और 4 विकेट लेने पर मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

तीसरा मैच रेस्ट ऑफ सिवनी व महावीर बॉयज के मध्य खेला गया। जिसमें रेस्ट ऑफ सिवनी ने 92 रन बनाए वहीं महावीर बॉयज ने मात्र 6.5 में ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस मैच के मैं ऑफ द मैच रहे राहुल जिन्होने 3 विकेट लिए और 40 रन बनाए।

चौथा मैच ड्रीम 11 व रहमान खेरी के मध्य खेला गया जिसमें ड्रीम 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों पर 81 रन बनाएं। वहीं रहमान खेरी की तरफ से बल्लेबाजी करने आए बैट्समैन फहीम ने 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल कर मात्र 5.2 ओवर में मैच खत्म करके अपनी टीम को विजय श्री दिला दी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच फहीम रहे ।कल भी इस प्रतियोगिता के अंतर्गत शानदार मुकाबले खेले जाएंगे।

एसपीएल टूर्नामेंट में पहुँचे सिवनी विधायक, फाइनल ट्राफी का विमोचन

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!