WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

सिद्धपीठ ज्वाला देवी मंदिर में 38 वा सुंदरकांड पाठ का आयोजन सम्पन्न

 प्रति शनिवार पाठ के पश्चात हो रहा महाप्रसाद वितरण

सिवनी यशो:- उप नगरीय क्षेत्र परतापुर रोड भैरोगंज स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में पिछले 37 सप्ताह से स्थानीय भक्तों नवयुवकों द्वारा प्रति शनिवार शाम 6:00 बजे से सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा एवं इसके पश्चात महा आरती की जाती है जो की निरंतर जारी है।

oplus_1048578

माता रानी के दरबार में इस शनिवार नगर के बर्तन व्यवसायी सोनू ताम्रकार द्वारा कराया गया नवयुवकों का सुंदरकांड पाठ के प्रति समर्पण से यहां प्रति शनिवार देखने को मिलता है । पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है । वर्तमान समय में मंदिर का शिखर कार्य एवं प्रवेश द्वार में पुताई पेंट का कार्य भी किया जा रहा है जिससे आने वाले समय में माता रानी के दरबार की भव्यता और आकर्षक दिखेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!