WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

आयुष्मान भारत योजना की 6 वीं वर्षगांठ मनाई गई

23 सितम्बर 2018 को हुआ था शुभारंभ

बालाघाट यशो:-  यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की महात्वांकाक्षी आयुष्मान   भारत योजना की आज 6वीं वर्षगांठ समारोहपूर्वक मनाई गई। नगर की आयुष्मान आयुष्मान कार्ड बनाने वाली अधिकृत संस्था सर्च इन्फोटेक द्वारा गौरवपथ मोतीनगर स्थित सहस्त्रबाहु चाय हाउस में आयोजित की गई। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना से अधिकृत बालाघाट एवं उसके आसपास के प्रमुख स्थानों के अस्पतालों की सूची, उनके मोबाईल नंबर एवं उनमें होने वाले उपचार की जानकारी की सूची उपलब्ध कराई गई। यह सितम्बर 2024 अपडेटेड सूची हार्डकॉपी अथवा पीडीएफ फारमेट में संस्था के ब्हाट्सएप्स नंबर 9907574286 के माध्यम से नि:शुल्क प्राप्त की जा सकती है।
          वर्षगांठ समारोह के अवसर लोगों ने चाय पर स्वल्पहार के दौरान नगर के विकास में संदर्भ में चर्चा की और विशेष तौर से सीनियर सिटीजन जो 70 से अधिक आयु के है उन्हें इस योजना सम्मलित करने के लिए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उल्?लेखनीय है कि इस योजना में 70 से अधिक वृद्ध लोगों के आयुष्?मान कार्ड अगले माह से प्रारंभ होना है। इस अवसर पर वरिष्?ठ पत्रकार वीरेन्द्र प्रतापसिंह, राकेश सिंह बेस, जगदीश ताम्रकार, नूतन ताम्रकार, अभिषेक, विवेक, राजेश बेस, राकेश वर्मा ‘ताम्रकारÓ ओमप्रकाश मूलचंदानी, अभय जैन, कुंबरलाल साकुरे आदि के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!