सभी स्कूलों में 9 पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश के आदेश
रायपुर: – स्कूलों में 01 मई से प्रारंभ होने वाला ग्रीष्मकालीन अवकाश 09 दिन पहले साय सरकार ने घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है।
पूरे प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के कारण सरकार ने यह आदेश जारी किया सूर्य निकलने के साथ गरम हवाओं की थपेडों और पारा 42 डिग्री पहुंचने से आमजनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा ग्रीष्म अवकाश समय से पूर्व घोषित किये जाने की.मांग की जा रही थी।
तापमान बढने से लू के हालात को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 22 अप्रैल सोमवार से प्रदेश के सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी की घोषणा कर दी है। छुट्टियां 22 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगी। रविवार को स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा के हस्ताक्षर से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का आदेश जारी कर दिया गया। आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि छुट्टियों का यह निर्देश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।





