क्राइमनरसिंगपुरमध्यप्रदेशसिवनी

भीषण सडक़ दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़े, दो मृत

कार में सवार फोटोग्राफरों की हालत गंभीर

सिवनी यशो:-  गोटेगांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में नागपुर से शूटिंग के लिए जा रहे फोटोग्राफरों की टीम की कार का सिवनी बायपास पर टंपर से टकरा गयी जिससे. कार में फोटोग्राफरों को गंभीर चोटें आई है। जबकि फोटोग्राफरो को लेकर जाने वाले विकास चौधरी एवं कार चालक किशन उईके दुर्घटना में मृत हो गए।

भीषण सडक़ दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़े, दो मृत - Seoni News भीषण सडक़ दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़े, दो मृत - Seoni News

सड़क दुर्घटना में विकास चौधरी पिता का नाम सुरेश चौधरी उम्र 55 साल निवासी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, व किशन उम्र लगभग 50 साल कार ड्राइवर निवासी गोटेगांव की मौत हो गई है।

 जानकारी के अनुसार नागपुर से शादी समारोह की शूटिंग के लिये कार से गोटेगांव जा रहे फोटोग्राफरों की कार को दोपहर लगभग 12:30 बजे एक डंपर से टक्कर हो जाने से कार में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण है कि कार के परखच्चे उड़ गए तथा कार में बैठे दो लोग बुरी तरह फंस गए हैं, जिन्हें बड़ी मशक्कत के निकाला गया ।

     जानकारी के अनुसार नागपुर के इतवारी क्षेत्र के रहने वाले उदय पंचलवार, अभिषेक, तनमय, पुनाल, सहित 6 लोग कार में सवार में थे।  सभी शादी समारोह में होने वाली शूटिंग के लिए कैमरा, आदि साजोसामान के साथ नागपुर से गोटेगांव के लिए निकले थे।  उनकी कार नया बायपास मार्ग नगझर जैन ऑटोमोबाइल के सामने एनटीपीसी के पीछे सिमरिया रोड से लगे इलाके से गुजर रही थी तभी डंपर से हुई जोरदार टक्कर के चलते कार के परखच्चे उड़ गए।

कार में सवार अन्य  लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसमें दो युवकों की हालत अत्यधिक नाजुक बताई जा रही है जो कार में बुरी तरह फंस गए थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button