सिवनी यशो:- सिवनी से भाजपा के प्रथम सांसद और सिवनी को अपनी कर्मभूमि की पाठशाला मानने वाले प्रहलाद सिंह पटेल के कैबिनेट मंत्री बनने पर आज भाजपा जिला उपाध्याक्ष संतोष अग्रवाल के नेतृत्व में जमकर खुशियाँ मनायी गयी । कार्यकत्र्ताओं ने श्री पटेल के मंत्री बनने पर जमकर आतिशबाजी की और मिठाईयाँ बांटी गयी ।
संतोष अग्रवाल ने कहा कि प्रह्रलाद पटेल के कैबिनेट मंत्री बनने से सिवनी जिले के विकास को गति मिलेगी । श्री पटेल का सिवनी जिले से बहुत स्नेह रहा है और हमेशा सिवनी की समस्याओं पर वे हमेशा मुखर रहे है ।



