नरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसिवनी

तबस्सुम खान जिला जज के पद पर पदोन्नत

सिवनी यशो:- सिवनी जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं रही। जिले की प्रतिभाओं को मौका मिलते ही उन्होंने अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है ऐसी ही प्रतिभा की धनी है तबस्सुम खान जो डिस्ट्रिक जज के पद पर पदोन्नत हुई है। सिवनी जिले के प्रख्यात अधिवक्ता और समाज सेवी स्वर्गीय ज़की अनवर की बेटी तबस्सुम खान वर्तमान में जबलपुर कोर्ट मे सिविल जज के रूप में सेवाएं दे रही थी। बता दे की तबस्सुम खान सीनियर अधिवक्ता सज्जाद अनवर की भतीजी और शहीद वार्ड के पार्षद जोएब जकी अनवर और युवा अधिवक्ता सोहेल जकी अनवर की बड़ी बहन है जिनकी प्रारंभिक शिक्षा सिवनी में ही हुई है। तब्बसूम खान 2011 में सिविल जज जूनियर डिवीजन और 2018 में पदोन्नत होकर सिविल जज सीनियर डिवीजन और 2023 में जिला न्यायाधीश के लिए पदोन्नत हुई है। तब्बसुम खान को मिली उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतको ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button