सिवनी यशो – भारतीय जनता पार्टी सिवनी के नेतृत्व ने आज दिनांक 11 फरवरी को जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन के मार्गदर्शन में सांसद डां. ढालसिंह बिसेन की अध्यक्षता में सेवा निवृत्त कर्मचारियों की जनकल्याण समिति का गठन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से चंदपाल सिंह को अध्यक्ष, ओम प्रकाश सोनी को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार ध्रुवे को सचिंव, सह सचिव खेचंद्र भांगरे, एवं कोषाध्यक्ष राम भरोष धुर्वे एवं उप कोषाध्यक्ष भगीरथ सनोडिया का चयन किया गया ।



