छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

ओला प्रभावित ग्राम का दौरा किया सिवनी विधायक ने और वरिष्ठ अधिकारियों से की चर्चा

सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामो की जानकारी मिलते ही प्रभावित ग्रामों में पहुँचे और किसानों से चर्चा कर खेतो में पहुँचकर फसलों का मुआयना किया । सिवनी विधायक श्री राय ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गत रात्रि बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित हुए ग्राम परासिया, कलारबांकी, बजरवाडा, थांवरी, बंदरा सहित आस-पास के ग्रामों का दौरा कर खेतों का निरीक्षण किया। श्री राय ने कृषकों से चर्चा के पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों को नुकसानी और ओला वृष्टि से अवगत कराते हुए कहा कि पटवारी हल्का तहसीलदार, एसडीएम खेतों का निरीक्षण कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि फसलों को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति तीन-चार दिनों बाद सामने आती है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button