क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आदिवासी युवक के साथ क्रूरता, विरोध में बंद रहा बरघाट

आदिवासी युवक के साथ क्रूरता, विरोध में बंद रहा बरघाट - Seoni News
सिवनी यशो:- बरघाट नगर की प्रतिष्ठित सूर्यवंशी किराना दुकान में आदिवासी नौकर द्वारा बड़ी चोरी को अंजाम देने का आरोप है । चोरी की जानकारी होने के बाद दुकान के संचालक परिवार के सदस्यों द्वारा चोरी करने वाले आरोपी आदिवासी युवक की जमकर पिटाई की गयी । दोनों घटनाक्रम के दो माह बीत जाने के पश्चात पुलिस रिपोर्ट दोनों ओर से हुई । पुलिस द्वारा आदिवासी परिवार के द्वारा की गयी रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जा रही है पुलिस ने प्रताडित करने वाले किराना दुकान के संचालक सूर्यवंशी परिवार के सात सदस्यों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है । एक आरोपी विजय सूर्यवंशी को गिरफ्तार भी कर जेल भेज दिया गया है शेष आरोपी फरार है । आदिवासी परिवार के साथ बरघाट मुख्यालय में हुई अमानवीय घटना को लेकर जहां एस टी एस सी समन्वय समिति सहित कुछ अन्य संगठनों ने 22 फरवरी को बरघाट नगर में विशाल रैली निकालकर प्रशासन से मांग की है कि फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो और उनके द्वारा सरकारी जमीन पर जो अतिक्रमण किये गये है उन्हें हटाया जाये ।
एस टी एस सी समन्वय समिति के आह्वान पर आयोजित धरना प्रदर्शन रैली में भारी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल रहे है । बरघाट नगर में इस प्रकार के आयोजन के दौरान बरघाट नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे । आदिवासी प्रताडि़त परिवार को न्याय की मांग को लेकर देश महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल, एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गये । इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किये थे ।
इस घटना क्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रताडि़त परिवार की शिकायत पर जाँच चल रही है और मामला संपत्ति से जुड़ा होने के कारण संपत्ति की जाँच भी की जा रही है । बरघाट अनुविभागीय अधिकारी महेश अग्रवाल ने बताया कि बरघाट नगर में आदिवास समाज का बंद और धरना प्रदर्शन शांति पूर्ण रहा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!