छपारा यशो:- हमेशा से छपरा नगर में श्रद्धालु भक्तगण सभी धार्मिक आयोजन करते रहते हैं एवं धर्म के प्रति आस्था और विश्वास रखते हैं , इसी के तहत आज चार लोगों का एक ग्रुप मां नर्मदा के परिक्रमा के लिए छपारा से रवाना हुआ जिसमे भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री जयदीप सिंह चौहान, सोहन कश्यप , सुनील गोयल एवं शिक्षक गंगेश वैस शामिल हैं,चारों भक्त गण सबसे पहले ग्वारीघाट से एक नर्मदा मैया की पूजन अर्चन करने के पश्चात अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे ,एवं नर्मदा परिक्रमा कर करने के पश्चात ओंकारेश्वर में परिक्रमा समाप्त होगी या यात्रा 10 से 12 दिन की होगी जो अपनी निजी फोर व्हीलर से यात्रा करेंगे इनमें गंगेश में शिक्षक का यह तीसरी बार मां नर्मदा की परिक्रमा में अपने साथियों के साथ जा रहे हैं।





