मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

बरसात के पहले नगर के नाले और नालियों की साफ-सफाई के प्रति नगर परिषद गंभीर नही

छपारा यशो:- बारिश के पूर्व नगरीय निकाय अंतर्गत आने वाले नाले-नालियों की साफ-सफाई करवाने हेतु नगर परिषद के कर्णधार गंभीर नजर नही आ रहे हैं। वही यदि समय रहते नाले और नालियों में बारिश के पानी की सुचारू निकासी नही होने पर बाढ़ जैसी भारी परिस्थितियों का भी लोगो को सामना करना पड़ता है, साथ ही गंदगी, प्रदूषण से बीमारियों के पनपने की संभावना रहती हैं, इस मामले की गंभीरता को समझते हुए जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल द्वारा जिला मुख्यालय में बैठक लेकर नगरीय निकायों को निर्देश दिये है कि वर्षा के पूर्व नाली एवं नालो की सफाई कराये नगर में स्वच्छता बनाये रखे । नगर की स्वच्छता के लिये विशेष अभियान चलाएँ जाएँ और मानव स्वास्थ्य के प्रति पूरी सर्तकत्र्ता बरते ।
इसके बाद भी छपारा नगर परिषद के जिम्मेदारो ने इस मामले पर अभी तक कोई पहल नहीं की,वही परिषद के वार्ड नं दस के पार्षद रामेश्वर बंजारा,परिषद के उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह, सभापति धर्मेंद्र जैन और पार्षद मोनू कोष्टा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदन देकर इस मामले में अवगत कराया जिसमे उन्होंने कहा कि नगर परिषद अंतर्गत मुख्य मार्ग एवं बस्ती के समीप स्थित नाले और नालियों की एस साफ-सफाई कराये जाने के संबंध में आवेदन पत्र भी दिया गया। वही वार्ड नं दस के समस्त वार्डवासी ने भी कहा की वर्तमान में हमारी बस्ती / घरों के समीप स्थित नाले में रूका हुआ पानी भरा हुआ है जिसमें वर्तमान में अत्यधिक मच्छरों व गंदगी का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे की भयावह बीमारी होने की आशंका है, ऐसी परिस्थितियों में उक्त नाले सहित आस-पास की झाडियों,घास, कचरा की सफाई कार्य कराये जाए, साथ ही निकाय द्वारा मच्छरों के लिए दवाई आदि का छिड़काव कराये जाने की बात कही गई।
वही इस मामले में नगर परिषद के सीएमओ श्याम गोपाल भारती ने कहा कि नगर के बीच बहने वाले नाले की सफाई जारी थी किंतु आचनक बेमौसम बारिश आ जाने से काम रुक गया था जल्द ही परिषद क्षेत्र के नाले और नालियों की सफाई पुन: शुरू किया जायेगा।

नगर की सफाई व्यवस्था सुचारू रखने समिति गठित 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button