मध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

04 जून को रहेगा शुष्क दिवस 

सिवनी यशो:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतगणना दिवस 04 जून 2024 को सम्पूर्ण दिवस (एक दिन) का शुष्क दिवस घोषित किया है।

      उक्त शुष्क दिवस अवधि में जिले की मदिरा विक्रय की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकाने, बार लायसेंस एफ.एल-3 (क), विदेश मदिरा भाण्डागार सिवनी, देशी मदिरा भाण्डागार सिवनी एवं लखनादौन से किसी भी प्रकार की मदिरा का विक्रय / वितरण अथवा प्रदायगी को प्रतिबंधित किया है। साथ ही जिले के सम्पूर्ण विधानसभा मतदान क्षेत्र में किसी भी होटल, आहार गृह, गैर मालिकाना क्लब, मधुशाला में अथवा अन्य किसी सार्वजनिक तथा निजी स्थान में कोई भी स्प्रिटयुक्त, किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्राकृति या अन्य पदार्थ का भी विक्रय / वितरण प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।           

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button