52 हजार का ईनामी बदमाश पकडऩे गयी पुलिस, ले आयी 85 हजार ईनामी बदमाश
प्रधान आरक्षक राकेश का हत्याकांड का मुख्य आरोपी पकडऩे गयी पुलिस को मिला उसका बदमाश साथी, पुलिस जिसे पकड़कर लायी वह भी 85 हजार का ईनामी बदमाश
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के डूंडासिवनी थाना में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक राकेश सिंह ठाकुर (Head Constable Rakesh Singh Thakur) की हत्या कर फरार चल रहे मुख्य आरोपी रामगणेश गुर्जर की तलाश में डूंडासिवनी पुलिस राजस्थान (Rajasthan) पहुंची। रामगणेश गुर्जर तो पुलिस को नहीं मिला परंतु उसका साथी और अनेक अपराधों का आरोपी रामसहाय गुर्जर पुलिस के हाथ लग गया। गिरफ्तार किए गए इस आरोपित के विरुद्ध सिवनी जिले में चोरी डकैती समेत ग्वालियर व राजस्थान में अपहरण, हत्या, दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं और इस पर मध्यप्रदेश पुलिस तथा राजस्थान पुलिस ने इनाम भी घोषित है । यह अंतर्राज्यीय गिरोह (interstate gang) का कुख्यात फरार आरोपी है जिस पर 85 हजार का इनाम रखा गया है ।

सिवनी पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह (Seoni Superintendent of Police Rakesh Singh) ने पुलिस कंट्रोल रूम (police control room) में बुधवार को प्रेस वार्ता (press conference) कर बताया कि पुलिस पकड़े गए इस आरोपित से पूछताछ कर रही है। साथ ही आरक्षक की हत्या के मुख्य आरोपी को पकडऩे के प्रयास जारी है। अरोपी रामसहाय गर्जुर के कब्जे से इसके मेमोरेंडम पर 315 बोर का देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस अवैधानिक रूप से पाए जाने पर जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत अपराध क्रमांक 67/2024 धारा 307,186,353,333,34 भादवि. के प्रकरण जिसमें शहीद प्रधान आरक्षक स्व. राकेश सिंह ठाकुर के हत्याकांड के फरार अंतर्राज्यीय बदमाश जिस पर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर (Inspector General of Police Jabalpur) के व्दारा 30,000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया है । हत्याकांड के प्रमुख आरोपी रामगणेश गुर्जर निवासी ग्राम सिरसोदा तहसील थाना गोहद जिला भिंड के एवं उसके अन्य साथी की तलाश जारी थी।
गोपनीय सूचना मिलने पर आरोपी रामगणेश गुर्जर एवं उनके साथी बदमाश करिया के राजस्थान राज्य के भरतपुर जिले के थाना रुदावल के ग्राम कनावर अड्डा के आसपास लुके छिपे होने की जानकारी पर सिवनी पुलिस की दबिश टीम (police raid team) के नेतृत्व कर्ता निरीक्षक किशोक वामनकर द्वारा अपनी टीम को लेकर तत्काल राजस्थान के जिला भरतपुर के थाना रुदावल क्षेत्र मे जाकर राजस्थान पुलिस के स्पेशल आपरेशन गु्रप के साथ सयुक्त रुप से तालमेल स्थापित करते हुए लगभग 7-8 दिन लगातार प्रयास किये गये।
सायबर सेल की तकनीकि सहायता से सिवनी पुलिस टीम द्वारा भरतपुर जिला राजस्थान के ग्राम कनावर अड्डा के जंगल क्षेत्र में पहुंचे जंहा पुलिस टीम को देखकर आरोपी रामगणेश गुर्जर का ही एक अन्य साथी रामसहाय उर्फ करिया गुर्जर पिता रघुनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी कुदिना थाना सोने का गुर्जा जिला धौलपुर राजस्थान निवासी को घेराबंदी करके पकडऩे का प्रयास किया । यह स्वंय के बचाव के लिए पहाड की चट्टान से कूदने के दौरान स्लिप होकर गिर गया। एक अन्य साथी आरोपी गिरधारी गुर्जर निवासी रानपुर जिला भरतपुर का मौके से फरार हो गया। मौके पर मिले रामसहाय उर्फ करिया गुर्जर के द्वारा मौके पर पूछताछ के दौरान अपनी पहचान गलत बतायी गयी जो असल पहचान/फिंगर प्रिंट तस्दीक तथा सूक्ष्मता पूर्वक सघन पूछताछ हेतु थाना डूंडासिवनी लाये जाने पर आरोपी रामसहाय गुर्जर उर्फ करिया के द्वारा अपने पिता का नाम रघुनाथ गूर्जर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कुदीना थाना सोने का गुर्जा जिला धौलपुर राजस्थान का निवासी होना बताया गया ।
आरोपी रामगणेश गुर्जर के साथ शहीद प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर के हत्याकांड में सलिंप्त होना नही पाया गया किंतु थाना डूंडासिवनी के अपराध क्रमांक 23/2024 एवं थाना केवलारी के अपराध क्रमांक 589/2023 के अंतर्गत पूर्व से ही फरार होना स्वीकार किया। अपना नाम करिया उर्फ रामसहाय गुर्जर बताया, अन्य अपराधो मे सलिंप्तता के संबंध में विस्तृत पूछताछ पर करने के दौरान आरोपी के कब्जे से इसके मेमोरेंडम पर 315 बोर का देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस अवैधानिक रूप से पाये जाने पर जप्त किये गये है। गिरोह का 85,000/- रुपये का ईनामी फरार बदमाश होकर फरारी के दौरान भी लगातर गम्भीर किस्म की आपराधिक घटनाओ को अंजाम दिये जा रहा था जिसे की मध्य प्रदेश से राजस्थान राज्य मे जाकर सिवनी पुलिस टीम के व्दारा इसकी धरपकड किया जाना अत्यतं ही सफलता का विषय है।
सराहनीय भूमिका- इस तरह से सिवनी जिले की पुलिस टीम थाना डूंडासिवनी के निरीक्षक किशोर वामनकर एवं उनके साथी प्रआर. 450 मुकेश गोडाने, प्रधान आरक्षक 200 नवीन तिवारी, आर. 337 धनराज, तथा सायबर सेल सिवनी के आरक्षक अजय बघेल तथा राजस्थान पुलिस के जिला भरतपुर स्पेशल आपरेशन ग्रुप के इंस्पेक्टर मुकेश सिंह एवं उनकी टीम को इस अंतर्राज्यीय गिरोह के कुख्यात 85,000/- रुपये के ईनामी बदमाश रामसहाय गुर्जर उर्फ करिया निवासी धौलपुर राजस्थान को गिरफ्तार करने किये जाने में विशेष भूमिका रही है।
प्रधान आरक्षक का हत्यारा अब भी फरार
कुख्यात फरार बदमाश रामगणेश गुर्जर जो कि वर्तमान मे भी पुलिस कि गिरफ्त से बाहर है। इस बदमाश पर भी सिवनी जिले के शहीद प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की हत्या कांड में धरपकड हेतु 30,000/ का ईनाम पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर के व्दारा घोषित किया गया है। जबकि मध्य प्रदेश के भिंड मुरैना एवं ग्वालियर जिले के झगडा मारपीट चोरी नकबजनी, लूट, डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास के अनैक मामलो मे चंबल क्षेत्र/ सिवनी जिले से फरार होने के कारण आरोपी के विरूद्ध भिंड जिले से 12000/- रुपये एवं ग्वालियर जिले से 10,000/- का ईनाम आरोपी रामगणेश गुर्जर की धरपकड के लिए घोषित है। फरार आरोपी रामगणेश गुर्जर निवासी ग्राम सिरसौदा थाना गोहद जिला भिंड का होकर अर्तराज्यीय कुख्यात आपराधिक गिरोह का सक्रीय नेतृत्व कर्ता है। तथा जिन भी ईलाको मे वह घटनांए कारित करता है। उन क्षेत्रो मे स्थानीय बदमाशो से सांट गांठ करके योजनाबद्ध तरीके से गिरोह के रुप मे संगठित होकर अवैध हथियारो से लेस होकर यह उन्ही क्षेत्रो में गम्भीर वारदातो मारपीट चोरी नकबजनी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, हत्या जैसे आपराधिक घटनाएं करने का आदतन अपराधी है।
सिवनी जिला पुलिस द्वारा फरार आरोपी रामगणेश गुर्जर के विषय में अन्य जानकारी प्राप्त करने के आशय से उसके सक्रिय साथी गिरफ्तार सुदा आरोपी रामसहाय गुर्जर उर्फ करिया निवासी राजस्थान से सघन पूछताछ अभिरक्षा के दौरान की जा रही है। पुलिस द्वारा शीघ्र अतिशीघ्र शहीद प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर के हत्याकांड में सलिंप्त फरार ईनामी बदमाश रामगणेश गुर्जर निवासी भिंड को शीघ्र ही धरपकड कर गिरफ्तार करके सलाखो के पीछे भेजा जायेगा।





