देश विदेशराजनीति

दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुये ओम बिरला

भाजपा सांसद और  जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चूने गये है। भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा अध्यक्ष बनने. वाले ओम बिरला पहले सांसद है ।लगातार दो बार लोकसभा अध्यक्ष इसके पहले बलराम जाखड़ रहे ।
 ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष चुने गए।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
  विपक्ष की ओर से के. सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा गया।
इसके बाद प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए प्रस्ताव का सभी के सामने रखा। ध्वनिमत के आधार पर उन्होंने ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान खास बात यह भी रही कि ओम बिरला को आसन तक ले जाने के लिए पीएम मोदी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी साथ आए। राहुल को बीती रात ही कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button