Mon, 26 Oct 2026 | 10:24:12 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप: 13,671 फॉर्म-7 जमा कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश! सिवनी के पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार, 27 से शुरू होगी 27 अक्टूबर को लगेगा ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर खाने के बिल पर विवाद के बाद पेट्रोल बम फेंकने का आरोप 45 वर्षों से कायम है कुश्ती की परंपरा, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम डोरली छतरपुर में अवैध कॉलोनियों का मामला गरमाया सिवनी में भूमाफियाओं की मनमानी पर प्रशासन मौन! भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप: 13,671 फॉर्म-7 जमा कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश! सिवनी के पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार, 27 से शुरू होगी 27 अक्टूबर को लगेगा ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर खाने के बिल पर विवाद के बाद पेट्रोल बम फेंकने का आरोप 45 वर्षों से कायम है कुश्ती की परंपरा, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम डोरली छतरपुर में अवैध कॉलोनियों का मामला गरमाया सिवनी में भूमाफियाओं की मनमानी पर प्रशासन मौन! भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित

सिवनी में औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं पर माननीय मुख्यमंत्री से परिचर्चा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 17, 2024 08:50 pm / Post views : 269

सिवनी में औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं पर माननीय मुख्यमंत्री से परिचर्चा
शेयर करें:
   सिवनी यशो:- जिले से गुजर रहा राष्ट्रीय राजमार्ग ( NH-7) के सिवनी जिले से जाने से सिवनी को लॉजिस्टिक हब के रूप में परिवर्तित कर जिले के विकास की नई संभावनाओं का मार्ग भी प्रशस्त करता है। प्रदेश सरकार विकास की इन संभावनाओं को सार्थक करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। इस आशय की बात चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष संजय मालू द्वारा गत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ जिले में नए उद्योगों की संभावनाओं तथा निवेश क्षेत्र को लेकर हुई वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की गई बैठक में कही गई। श्री मालू ने बताया कि गत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा अपने छिंदवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पांढुरना, मंडला , बालाघाट एवं सिवनी जिले के उद्योगपतियों से अपने-अपने जिले के औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा आयोजित की गई थी जिसमें सिवनी जिले मे उद्योगों से जुड़े विभिन्न लोगों द्वारा अपने-अपने सुझाव रखे गए। सिवनी जिले की इस बैठक में जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, सहायक कलेक्टर पंकज वर्मा, महाप्रबंधक आर एस उईके एवं अन्य लोगों के साथ ही चैंबर की ओर से संजय मालू ,सुनील नाहर, उद्धव आसवानी, दौलत सेवलानी, अभिषेक जेठानी इत्यादि उपस्थित रहे। श्री मालू ने बताया कि, बैठक में उन्होंने कहा कि, जिले से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 44 ( NH-7) के कारण सिवनी के विकास में लॉजिस्टिक हब के रूप में परिवर्तित करने की संभावनाऐं बहुत है विशेष कर क्योंकि नागपुर स्थित मिहान आर्थिक क्षेत्र जिसे आगे कार्गो हब के रूप में परिवर्तित किया जाना हैं वहां एवं नागपुर जिले मे सिवनी की अपेक्षा जमीनों की कीमतें अत्यधिक हैं एसे मे जबकि सिवनी पास मे होने के साथ ही उक्त राजमार्ग से जुड़ा हुआ है अत: सिवनी जिले को लॉजिस्टिक हब के रूप में तैयार किए जाने से जिले में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे है। इसी क्रम में अन्य लोगों द्वारा फूड प्रोसेसिंग, सिंगल विंडो सिस्टम को दुरुस्त करने, जिले में आवश्यकता अनुरूप कौशल उन्नयन को प्राथमिकता देने, भुरकल खापा औद्योगिक क्षेत्र में पानी की समस्या के निदान हेतु बड़े सरोवर के निर्माण से संबंधित अपने सुझाव रखे गए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें