WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक के नगर विकास के संकल्प को कांग्रेसी परिषद आहत कर रही – ज्ञानचंद सनोडिया

सिवनी यशो:- भ्रष्टाचार, तानाशाही और सामाजिक बंटवारा कांग्रेस की पहचान है। सिवनी नगर पालिका सफीक खान की अध्यक्षता मे कांग्रेस की इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। नगर पालिका अपने भ्रष्ट कुकृत्यों को पूरा करने के लिए नियमों और कानून को ताक पर रखकर मनमानी पर उतारू है। भाजपा की प्रदेश सरकार हो अथवा सिवनी विधायक हों दोनों के ही द्वारा नगर के विकास को गति देने के लिए अपना संपूर्ण योगदान दिया जा रहा है विशेषकर सिवनी विधायक द्वारा नगर के विकास को समग्रता से आगे बढ़ाने के लिए अनेकों योजनाओं को प्रदेश शासन से स्वीकृति दिलाई गई है।

  उक्ताशय की बात नगर पालिका में भाजपा पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष  ज्ञानचंद सनोडिया द्वारा कही गई उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार और सिवनी विधायक की मदद का आशय यह नहीं है कि, नगर पालिका प्रदेश सरकार और विधायक जी के सहयोग का उपयोग अपने निजी स्वार्थ हेतु कानूनी प्रक्रियाओं को ताक पर रखकर पूरा करें। यह दु:खद है कि नगर पालिका अध्यक्ष  सफीक खान एवं उनकी परिषद द्वारा अपनी भ्रष्ट आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सिवनी विधायक  दिनेश राय मुनमुन के नगरीय विकास के संकल्पों और भावनाओं को आहत किया जा रहा है।

  श्री सनोडिया ने कहा कि, प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत राशि और विधायक जी द्वारा दी गई अपनी निजी निधि का सदुपयोग करने के बजाय कांग्रेस अध्यक्ष सफीक खान की परिषद ने जिस तरह की कारगुजारियों को अंजाम देने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं को ताकपर रखने का कार्य किया है उसकी वजह से अनेकों विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। दल सागर तालाब के सौंदरीकरण की योजना का लटका रहना इसका जीवंत प्रमाण है। कांग्रेसी परिषद अपने इस कृत्य को छुपाने के लिए अब भाजपा पार्षदों पर आरोप लगाकर उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत ही चरितार्थ कर रही है ।

राजा दलपत शाह की प्रतिमा संपूर्ण समाज के लिए गौरव का विषय है

श्री सनोडिया ने कहा कि, राजा दलपत शाह की प्रतिमा सिर्फ आदिवासी भाइयों का ही नहीं बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र का गौरव है। आदिवासी भाइयों के लिए जो कार्य भाजपा सरकार ने किए हैं उसका चुटकी भर प्रयास भी कांग्रेस द्वारा नहीं किया गया। कांग्रेस तुष्टिकरण की नीतियों पर चलते रही जबकि भाजपा ने आदिवासी भाइयों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कार्य करने के साथ ही उनकी संस्कृति, उनकी परंपराओं, राष्ट्र के लिए उनके योगदान को आगे बढ़ाने तथा आदिवासी महापुरुषों की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। इसके विपरीत घोर सांप्रदायिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेस ने पग पग पर आदिवासी भाइयों के हितों और उनकी भावनाओं का शोषण किया है।

 मैने दलसागर के पिल्लहर तोडऩे नहीं,नियमों के पालन की बात कही,कांग्रेस मेरे संबंध में असत्य प्रचारित कर रही

श्री सनोडिया ने कहा कि, कांग्रेसी पार्षद द्वारा मुझ पर दलसागर तलाब के पिलर तोड़े जाने की बात कहने का जो आरोप लगाया गया है वह पूरी तरह असत्य है। मैंने पिलर तोड़ने की नहीं बल्कि एनजीटी के निर्देशों का पालन करने की बात कही थी। यदि मेरे ऊपर पिलर तोड़ने की बात कहने का आरोप लगाया जा रहा है तो कांग्रेसी पार्षद उसे प्रमाणित करें।

दलसागर सौंदर्यीकरण  के लिए कांग्रेस की मंशा कभी ठीक नहीं रही, भाजपा को बदनाम करने कांग्रेस कर रही षडयंत्र

श्री सनोडिया ने कहा कि, दलसागर तालाब का सौंदरीयकरण कभी भी कांग्रेस या परिषद अध्यक्ष सफीक खान की मंशा नहीं रही है। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा जब 19 जुलाई 2023 को दलसागर तालाब के सौंदरीकरण का भूमि पूजन किया गया था तब से ही कांग्रेस और पालिका अध्यक्ष सफीक खान दोनों ही अनेकों बहानों की आड़ लेकर इसका विरोध करते रहैं हैं बल्कि यह योजना पूरी ना हो सके इसके लिए भ्रष्टाचार की गंगोत्री भी बहा दी गई। यदि कांग्रेस की मंशा दलसागर तालाब के सौंदरीकरण की रही होती तो 19 जुलाई 2023 से लेकर आज तक इस एक वर्ष में वह संपूर्ण कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर लेती।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!