देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन

 सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रभात झा ने अपने राजनीतिक जीवन से देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे बीजेपी के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


प्रभात झा काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार तड़के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।  मेदांता के पहले उनका इलाज प्रदेश के अस्पताल में ही चल रहा था। मप्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे।
भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है । सिवनी जिला के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने प्रभात झा के निधन पर दुख जताया है।
 बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कोरियाही (सीतामढ़ी) बिहार में होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button