सिवनी

जंगल में मवेशी चराने गए व्यक्ति को बाघ ने बनाया अपना शिकार

सिवनी यशो:-  खवासा सामान्य वन परिक्षेत्र के रिड्डी बीट में रामली खैरघाट निवासी एक ग्रामीण चरवाहे पर बाघ ने हमला बोल दिया जिसके चलते ग्रामीण की मौत हो गई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खैरघाट निवासी गोवर्धन गांव के कुछ मवेशी समेत अपने स्वयं के बैल को चराने गांव से लगे हुए जंगल की ओर गया था। जहां एक बाघ ने  बैल पर हमला बोल दिया जिससे बैल जख्मी होगया अनुमान लगाया जा रहा है कि बैल को बचाने के लिए पशु मालिक गोवर्धन जब वहां पहुंचा तो बाघ ने पशु मालिक पर हमला बोल दिया। 

 जख्मी हालत में बैल पशु मालिक के घर पहुंचा तो परिजन जख्मी बैल को देखा व  समय से पहले बैल को घर आया देख चिंतित हो उठे। परिजन जंगल की ओर दौड़े जहां उन्हें पशु मालिक का शव नजर आया। यह घटना देख वे हतप्रभ रह गये।

 ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी को सूचना देने पर खवासा सामान्य वन परिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम चतुर्वेदी स्टाफ सहित ग्रामीणों के साथ रिड्डी बीट के कक्ष क्रमांक 356 पर पहुंचे। जहां पर बाघ के हमले से गोवर्धन पटले की मौत हो चुकी थी।

इनका कहना है कि- जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ जाकर देखा तो बाघ के हमले से मौत हो चुकी थी। जिनको लेकर जंगल से अभी आ रहे हैं पोस्टमार्टम होने के पश्चात आगे की कार्यवाही की जायेगी।

घनश्याम चतुर्वेदी खवासा सामान्य वन पर क्षेत्र अधिकारी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!