WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीहेल्थ

सांसों को केंद्रित करने से मन एकाग्र और अच्छा मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त होता है -भूपेन्द्र मिश्रा

 सिवनी यशो :- मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग व लोकस्वास्थ विभाग के निर्देशों के परिपालनम में प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी में उमंग उच्च शिक्षा वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतू कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसका उद्देश्य विद्यार्थियो को वर्तमान समय मे मानसिक दवाब से ऊपर उठकर वर्तमान समय मे कैसे शिक्षण,खेल,संस्कृतिक गतिविधियों व प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होने के लिए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं से अवगत कराकर कैसे सफलता हांसिल की जा सकती है
इसी तारतम्य में उमंग उच्च शिक्षा अभियान वेलनेस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जनभागिदारी अध्यक्ष अजय बाबा पांडेय,प्राचार्य डॉ रवि शंकर नाग सहित मुख्य वक्ता के रुप मे मास्टर भूपेन्द्र मिश्रा,डॉ शिवानी अग्रवाल सहित समाज सेवी श्रीमती आशा सनोडिया,प्रो अरविन्द चौरसिया,सेवानिवृत्त व्याख्याता एस एन चौधरी की गरिमायी उपस्तिथि में उद्घाटन हुआ।

सांसों को केंद्रित करने से मन एकाग्र और अच्छा मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त होता है -भूपेन्द्र मिश्रा - Seoni News
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भूपेन्द्र मिश्रा ने वर्तमान समय मे मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन 15 मिनिट का ध्यान गहरी शारीरिक विश्रांति व सांसों के नियंत्रण की व शारिरिक क्रियाओं की कुछ टिप्स के माध्यम से भावनात्मक शुद्धि,आत्म जागरूकता  सामाजिक और व्यक्तिगत संबधो में सुधार सांसों के नियंत्रण ,ध्यान क्रिया के अभ्यास से व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक स्वास्थ्य में संपूर्ण सुधार की बात कही साथ ही ये तकनीकें तनाव और चिंता को कम करने, ध्यान और स्मरण शक्ति को बढ़ाने, और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में अत्यंत सहायक हैं। आधुनिक जीवन की चुनौतियों का सामना करने और संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने के लिए इन विधियों को अपनाना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कुछ अभ्यास भी कराए
उक्त कार्यक्रम के बारे नोडल अधिकारी के सी राउर ने बताया कि महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं को अच्छे मानसिक स्वास्थ्य व स्वास्थ के प्रति जागरूक करते हुए देश के अच्छे नागरिक बनाने की पहल से उमंग उच्च शिक्षा वेलनेस प्रोगाम संचालित है जिसमें समय समय विभिन गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है पहले भी फ्री मेडिकल चेकअप के माध्यम से विद्यार्थियों के खून,एनीमिया,केल्सियम,एच बी, सुगर टेस्ट सहित शरीर को स्वस्थ रखने को लेकर कार्यक्रम अयोजित किये जा चुके है इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ एम सी सनोडिया,डॉ प्रतिभा गुप्ता,डॉ ज्योत्सना नावकर,डॉ पवन वासनिक,डॉ सीमा मर्सकोले,डॉ रेशमा खान,डॉ श्याम राहंगडाले,प्रो के के बरमैया,डॉ पूनम अहिरवार,प्रो गणेश मंतारे,डॉ पिन्टू पटेल,डॉ टीपी सागर सहित छात्र छात्राओं व कर्मचारियों अधिकारियों की उपस्तिथि रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!