WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी मार्ग निर्माण को मिली स्वीकृति

सिवनी विधायक ने मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार

सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के सफल प्रयासों से ब्रम्हलीन द्विपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की जन्मस्थली गुरुरत्नेश्वर धाम दिघौरी तक नवीन 5.5 मीटर चौड़े मार्ग निर्माण कार्य को स्वीकृति प्राप्त हुयी। सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रयासों के चलते शासन द्वारा एन एच 7 से ब्रम्हलीन द्विपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की जन्मस्थली गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी तक 5.13 करोड़ की लागत से 7.006 किलोमीटर लम्बाई एवं 5.5 मीटर चौड़े मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। जिसकी निविदा प्रक्रिया भी हो गयी है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा।

   ज्ञात हो कि आमजनों द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन से एन एच 7 से ग्राम दिघौरी तक मार्ग चौड़ीकरण के साथ नवीन मार्ग का निर्माण कराए जाने हेतु मांग की जा रही थी। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि गुरूरत्नेश्वरधाम दिघौर ब्रम्हलीन पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज की जन्मस्थली होने के साथ ही यह स्थान सनातन धर्मियों के लिये विशेष धार्मिक महत्व रखता है । यहां ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा विश्व का सबसे बड़ा दूसरा स्फटिक शिवलिंग स्थापित कराया गया है ।

   सनातन धर्मियों के विशेष धार्मिक आस्था के इस स्थल तक पहुँचने के लिये चौड़ी सड़क के निर्माण के लिये विधायक श्री राय द्वारा शासन स्तर पर प्रयास किये जा रहे थे। उक्त मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जी एवं विभागीय मंत्री के प्रति सिवनी विधायक श्री राय ने आभार व्यक्त किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!