WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

कार्यालय में कर रहे थे शराबखोरी, दो रोजगार सहायकों की सेवा समाप्त

 सिवनी यशो:- सिवनी दिनांक 23.08.2024 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी पवार नवजीवन विजय द्वारा दिनांक 23.08.2024 को दो ग्राम रोजगार सहायक तोमेन्द्र क्षीरसागर ग्राम पंचायत खामी एंव धनराज ठाकरे ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सोनखार जनपद पंचायत केवलारी की सेवा समाप्ति का आदेश कार्यालय ग्राम पंचायत खामी में बैठकर शराब पीने के कारण जारी किया गया है ।

ज्ञात हो कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केवलारी के माध्यम से प्राप्त पत्र द्वारा दिनांक 09.07.2024 को सूचित किया गया कि दिनांक 01.07.2024 को लगभग 8:30 बजे रात्रि में तहसीलदार केवलारी के द्वारा दूरभाष पर जानकारी दी गई कि ग्राम पंचायत कार्यालय खामी में सचिव एवं मेट मघपान कर रहे है तत्पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केवलारी द्वारा तत्काल क्षेत्र के पंचायत समन्वय अधिकारी डी.एल.डेहरिया एवं खामी के सचिव श्री गुमस्ता को रात्रि 9:30 बजे भेजा गया जांच अधिकारी द्वारा जांच प्रतिवेदन एवं पंचनामा, फोटोग्राफ्स एवं ब्यान सहित प्रस्तुत किया गया ।

जांच अधिकारी डी.एल. डहेरिया पंचायत समन्वय अधिकारी द्वारा दिये गये कथन सोमेश्वर तुरकर ग्रामवासी, सरपंच गनपत लाल माठे, खामी उपसरपंच नरेन्द्र कुमार बिसेन खामी के कथनों एवं पंचनामा परिशीलन करने पर यह पाया गया कि तोमेन्द्र क्षीरसागर सोनखार जी.आर.एस. धनराज ठाकरे, नंदराम एवं जयपाल सिंह भोयर मेट के द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में मद्यपान करते पाये गयेे दोनों ग्राम रोजगार सहायक पर विधि विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केवलारी के द्वारा की गई अनुशंसा पर पहले दोनों रोजगार सहायको को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जिसका जबाव संतोष प्रद ना पाये जाने पर तोमेन्द्र क्षीरसागर ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत खामी एवं धनराज ठाकरे ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सोनखार जनपद पंचायत केवलारी को विधि विरूद्ध कृत्य के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी द्वारा दोनों ग्राम रोजगार सहायकों की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!