मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सदस्यता अभियान की सफलता में हर कार्यकत्र्ता की भूमिका सुनिश्चित हो – श्रीमती पटेरिया

धनौरा मंडल में सदस्यता पर्व अभियान की कार्यशाला संपन्न

  सिवनी यशो:- प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं जिला संगठन के मार्गदर्शन में सदस्यता पर्व 2024 के संबंध में भाजपा मंडल धनौरा की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक डालसिंह मर्सकोले मंडल के समस्त पदाधिकारी सहित मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं बूथ अध्यक्षों की गरिमा में उपस्थिति में कार्यशाला संपन्न हुई। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता एवं दीनदयाल जी तथा डां. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्रों पर माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला की मुख्यतिथी श्रीमती नीता पटेरिया ने शक्ति केंद्रों की कार्यशाला के संबंध में प्रकाश डाला गया और कहा कि 27 28 और 29 तारीख को आयोजित की जाना है एवं बूथ स्तर की कार्यशाला जो की 31 अगस्त एवं 1 सितंबर से सदस्यता अभियान के शुभारंभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

सदस्यता अभियान की सफलता में हर कार्यकत्र्ता की भूमिका सुनिश्चित हो - श्रीमती पटेरिया - Seoni News

श्रीमती पटेरिया ने आयोजित कार्यशाला में कार्यकत्र्ताओं सदस्यता अभियान को पूरी क्षमता के अनुसार पार्टी के निर्देशानुसार चलाने के लिये कार्यकत्र्ताओं से सुझाव भी लिये और कहा कि भाजपा ने पिछली बार मध्य प्रदेश में 95 लाख सदस्य बनाए थे। इस बार ढाई करोड़ लोगों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य तय किया उन्होंने कहा कि जिनकी छवि अच्छी नहीं है और जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है, ऐसे लोगों को पार्टी की सदस्यता नहीं देने का प्रदेश भाजपा ने निर्णय लिया है तो इसका भी ध्यान रखना है ।

श्रीमती पटेरिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भी पार्टी में आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है लेकिन पार्टी छोडकऱ गए कार्यकर्ताओं की वापसी अनुशासन समिति के निर्णय पर निर्भर करेगी। मिस्ड काल के अलावा क्यू आर कोड को स्कैन करके भी पार्टी की सदस्यता लेने का मौका दिया गया है। नमो एप और पार्टी की वेबसाइट पर भी सदस्यता की सुविधा मिलेगी।

सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्र्शी भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डाक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोडऩे का काम किया जायेगा । श्रीमती पटेरिया ने सभी कार्यकत्र्ताओं से कहा कि इस अभियान में सभी कार्यकत्र्ता अपनी भूमिका सुनिश्चित करें और अभियान को सफल बनायें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button