WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लिये नमूने, छात्रों को भी दी जानकारी 

  सिवनी यशो:-  प्रदेश शासन के नागरिकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर सुश्री संस्कृति एवं अपर कलेक्टर सी एल चनाप के निर्देशानुसार त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सतत खाद्य प्रतिष्ठानो का औचक निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच सतत जारी है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लिये नमूने, छात्रों को भी दी जानकारी  - Seoni News
      इसी कड़ी में गुरुवार 5 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित मिष्ठान भंडार में चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों का नमूने संग्रहित किये गए तथा दलसागर चौपाटी स्थित फ़ूड स्टॉल संचालकों और उपभोक्ताओं तथा बड़ा मिशन स्कूल के छात्रों को मिलावट के स्पॉट परीक्षण से अवगत कराया गया।
      इसी क्रम में अभिनंदन रेस्टोरेंट में फूड हैंडलर्स  दवारा एप्रिन ग्लोबस न पहनने, खाद्य सामग्री खुले में रखने के करण उक्त प्रतिष्ठान को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया तथा विहित समय में सुधार न होने की दशा में खाद्य लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!