WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापारहेल्थ

सलैय्या मक्का स्टार्च फैक्ट्री बांट रही बीमारी

   छिंदवाड़ा यशो:- ग्राम सलैय्या मे मक्का स्टार्च फैक्ट्री हिमालयन फूड्स एण्ड डेरिवेटिव्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रदूषण फैल रहा है तथा गंदी बदबू आने के कारण समस्त किसान परेशान व बीमार हो रहे है ग्राम सलैय्या, थावरीकला,सोनापीपरी,शाहपुरा सहित आसपास के ग्रामो में दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है किसान खेतों में काम नहीं कर पा रहे है लोगो को श्वास संबधी रोग हो रहे है ग्रामीणों द्वारा बार-बार बोलने पर भी फैक्ट्री प्रबंधन इस और ध्यान नहीं दे रहा है ।

किसानों द्वारा यह मांग की जा रही है कि जिला प्रशासन कलेक्टर महोदय द्वारा फैक्ट्री मालिक को नोटिस देकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उचित कार्रवाई की जाए इस समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए ताकि इन पाचं ग्रामो के समस्त ग्रामवासी स्वस्थ रह सके व इस गंदी बदबू का निराकरण हो सके समस्त किसानो का कहना है कृपया समाधान हेतु सभी को सहयोग करना चाहिए इस संबंध में समस्त ग्राम वासी किसान बंधु संलैय्या थावरी,सुनापीपरी शाहपुरा जिला छिदंवाडा औरकिसान मोर्चा के संदीप रघुवंशी ने बताया कि यह एक बड़ी समस्या है प्रबंधन द्वारा लापरवाही करते हुए अधिक लाभ कमाते हुए अपशिष्ट प्रबंधन नहीं किया जा रहा हैं कंपनी क्षेत्र में बीमारी बांटने का काम कर रही है हम मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन तक अपनी बात रखेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!