WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

शिक्षक अनिल राजपूत हुए ज्ञानपुंज सम्मान से इटारसी में हुए सम्मानित

   सिवनी यशो:- शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर जिले के आदिवासी विकासखंड शिक्षक अनिल राजपूत ज्ञानपुंज सम्मान से सम्मानित हुए विपिन जोशी स्मारक समिति इटारसी मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित 40 वां राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में दिनांक 05 सितंबर 2024 को इटारसी की पावन धरा मे देश के 40 चयनित शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अहम महत्वपूर्ण गौरवशाली कार्यक्रम में जिले के आदिवासी विकासखंड कुरई अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल ऐरमा मे पदस्थ शिक्षक अनिल राजपूत को स्व रामनारायण सरबरिया की स्मृति में प्रथम सरस्वती पुत्र ज्ञानपुंज सम्मान से सम्मानित किया गया।

शिक्षक अनिल राजपूत हुए ज्ञानपुंज सम्मान से इटारसी में हुए सम्मानित - Seoni News

   समिति को कुल 132 शिक्षकों द्वारा किये गए नवाचार, शैक्षिक, सह शैक्षिक गतिविधियों जीवन कौशल आयाम व उनकी उपलब्धियों पर आधारित प्रस्तुत किये गए अभिलेख की चयन समिति द्वारा 40 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों को समिति द्वारा मेडल,माला,शाल श्रीफल, सम्मान पत्र व मेमेंटो प्रदाय किया गया साथ ही प्रत्येक शिक्षकों का पद पक्षालन अर्थात चरण पादुका पूजन हुई। सम्मानित शिक्षक अनिल राजपूत को संस्था के प्राचार्य आर.के.गरेवाल सहित समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों, व इष्ट मित्रों ने ढेर सारी बधाईयों के साथ अग्रिम उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!