छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

सांसद ने जाम सांवली पहुँच जनता की खुशहाली के लिये की प्रार्थना 

सांसद बंटी विवेक साहू ने हनुमान जी महाराज से की छिंदवाड़ा पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की जनता की खुशहाली सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना की

जामसांवली में हजारों भक्तो के साथ पहुंची सांसद की पदयात्रा

छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू की पदयात्रा शनिवार को हजारों भक्तों के साथ जामसांवली हनुमान मंदिर पहुंची जहां सांसद ने विधि विधान से हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना की। पदयात्रा में जिले भर से हजारों भक्त शामिल हुए थे। जामसांवली हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में उपस्थित धर्म प्रेमी जनता ने सांसद की पदयात्रा का स्वागत किया। 
 सांसद श्री साहू ने  हनुमान जी महाराज के दर्शन कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। और छिंदवाड़ा पांडूर्णा  संसदीय क्षेत्र की जनता की  खुशहाली और सुख शांति समृद्धि के लिए हनुमान जी से प्रार्थना की। 
 सांसद ने  उपस्थित सभी धर्म प्रमियो को आपने हाथो से भोजन प्रसाद का वितरण किया इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सांसद छिंदवाड़ा से 61 किलो मीटर की पदयात्रा कर जाम सांवली पहुंचे थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button