WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

  प्रदीप पटेल की सुरक्षा को लेकर कुर्मी समाज ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन 

 सिवनी यशो:- 16 अक्टूबर 2024 को कर्मी क्षत्रिय समाज जिला सिवनी द्वारा राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गयाए जिसमें मध्यप्रदेश सत्तारूढ़ दल के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल की जान की सुरक्षा हेतु मांग की गई है। उक्ताशय की जानकारी घनश्याम सनोडिया प्रांतीय संगठनमंत्री कुर्मी क्षत्रिय समाज मध्यप्रदेश द्वारा दी गई।
         ज्ञापन में समाज की ओर से उल्लेख किया गया है कि प्रदीप पटेल भाजपा विधायक हमारे कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रांतीय संरक्षक हैं एवं पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं। आगे लेख है कि मऊगंज जिले में नशे का कारोबार जड़ जमा चुका है। प्रत्येक ग्राम में अवैध सफेद पाऊडर, कोरेक्स, शराब, गांजा, नशे की गोलियों की बिक्री को बंद कराने के लिए विधायक जी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन पुलिस प्रशासनए नशा कारोबारी एवं अपराधियों के आपसी गठजोड़ के कारण नशा का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। इस वजह से अपराध भी बढ़ रहा है।  विधायक जी पर पूर्व में भी अपराधियों द्वारा जानलेवा हमले किए गए हैं । अभी – अभी उन्हें अपनी जान और जिले की सुरक्षा के लिए एसपी के सामने दंडवत होकर जान की सलामती की याचना करते हुए मीडिया में देखा गया है जिससे हमारा सम्पूर्ण कुर्मी क्षत्रिय समाज अपमानित एवं आहत् महसूस कर रहा है। जब प्रदेश की भाजपा सरकार अपने ही दल के विधायक की रक्षा नही कर पा रही है तो प्रदेश में शासन प्रशासन के  संरक्षण में पले हुये नशा माफियाओं से प्रदेश की आम जनता की रक्षा कैसे हो पायेंगी।
 महामहिम जी से निवेदन है कि मऊगंज सहित समूचे मध्यप्रदेश में नशे का अवैध कारोबार करने वालों एवं उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किऐ जाने एवं विधायक महोदय की जान की रक्षा हेतु आवश्यक सुरक्षा बढाऐ जाने की कृपा करें ताकि विधायक जी निर्भय होकर जनहित में कार्य करते रहें।
       जिला कुर्मी समाज के प्रतिनिधि मंडल में रमेश सनोडिया जिला अध्यक्षए गोपालसिंह सनोडिया युवा मोर्चा अध्यक्षए मोहनसिंह चंदेल भरत बाबू हीरालाल सनोडिया रामसिंह सनोडिया शिवसनोडिया दिनेश सनोडिया संदीप सनोडिया सहित अनेक सामाजिक बन्धुओं की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!