WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेशमनोरंजन

 रूपांकन पक्ष में विद्यार्थियों ने कला कौशल का किया प्रदर्शन 

रंगोली में छात्राओं ने उकेरी भावनाएं 

छिंदवाड़ा यशो:- शासकीय विधि महाविद्यालय छिंदवाड़ा में शनिवार को युवा उत्सव के तहत रूपांकन पक्ष की विधाएं आयोजित हुई। युवा उत्सव प्रभारी सहायक प्राध्यापक राकेश कोष्ठी ने बताया की युवा उत्सव के दूसरे दिन रूपांकन पक्ष की गतिविधियों के अंतर्गत रंगोली, कार्टूनिंग, पोस्टर, कोलॉज प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
   जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। कोलॉज स्पर्धा में श्रद्धा धुर्वे, दिव्या भांवरकर, पोस्टर में कुणाल चौधरी, कार्टूनिंग में अवंतिका उइके, अनुष्का ठाकुर, श्रध्दा, कुणाल, रंगोली में राजकुमारी उइके, पारुल कुमरे, सबनम धुर्वे, सरिता साकोम ने भाग लिया। स्पर्धाओं में निर्णायक की भूमिका डॉ स्नेहा सिंह, डॉ दमयंती कटरे, राकेश कोष्ठी ने अदा की। विजेता प्रतिभागी आगामी जिला स्तरीय युवा उत्सव में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगें। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!